IND vs AUS 2nd Test: दिल्ली टेस्ट में विराट कोहली पर होंगी सबकी निगाहें, जानें कैसा है होमग्राउंड में 'रन मशीन' का प्रदर्शन

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल यानी 17 फरवरी से नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट में शतकीय सूखा ख़त्म हो सकता है. जानें घरेलू मैदान पर कैसा है विराट का बल्लेबाजी रिकॉर्ड.

Virat Kohli (Photo: Facebook)

मुंबई: नागपुर टेस्ट (Nagpur Test) में एकतरफा पारी और 132 रनों से जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया (Team India) की नजर अब दिल्ली (Delhi) में खेले जाने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) के दूसरे मुकाबले पर हैं. तीन साल से ज्यादा वक्त से टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) में शतक का इतंजार कर रहे टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का इंतजार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खत्म हो सकता है. विराट कोहली भारतीय सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरेंगे तो हर किसी की नजर उनके प्रदर्शन पर होगी.

दिल्ली में बेहतरीन है विराट कोहली का रिकॉर्ड

नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में विराट कोहली का टेस्ट रिकॉर्ड बेहतरीन है. अपने घरेलू मैदान में विराट कोहली ने अबतक कुल तीन टेस्ट मैच खेले हैं जिसकी 6 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 77.83 के औसत से 467 रन बनाए हैं. इस मैदान पर विराट कोहली ने एक दोहरा शतक भी जड़ा है. विराट कोहली ने 243 रन की ये पारी साल 2017 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली थी. इसी टेस्ट की दूसरी पारी में विराट कोहली ने 50 रन भी ठोके थे. इस मैदान पर 6 पारियों में विराट कोहली ने एक दोहरा शतक और दो अर्धशतक जड़ा हैं.

बता दें कि 10 साल पहले घर पर खेला था पहला टेस्ट 6 साल बाद विराट अपने घरेलू मैदान पर बल्लेबाजी करने मैदान में उतरेंगे. 10 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी विराट कोहली ने अपने घरेलू मैदान पर पहली बार टेस्ट क्रिकेट खेली थी. उस मैच की दोनों पारियों में विराट कोहली 1 और 41 रन बनाकर आउट हुए थे. ऐसे में विराट के पास घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी पारी खेलकर शतकों का सूखा समाप्त करने का सुनहरा मौका है.

नागपुर टेस्ट में नहीं चला किंग कोहली का बल्ला

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली को सिर्फ एक बार बल्लेबाजी करने का मौका मिला था. विराट कोहली 12 रन बनाकर आउट हो गए थे. विराट कोहली का विकेट हासिल करने को डेब्यूटेंट मर्फी ने अपने लिए यादगार पल बताया था. दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पर सबकी निगाहें टिकी होंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India W vs Australia W, 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: वर्ल्ड कप में हुआ बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया हुई बाहर; यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: पल्लेकेले में पथुम निसांका ने शतक ठोककर श्रीलंका को दिलाई धमाकेदार जीत, ऑस्ट्रेलिया हुआ टूर्नामेंट से बाहर; यहां देखें AUS बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Most Sixes For India vs Pakistan In T20I: भारत बनाम पाकिस्तान टी20 मुकाबले में इन बल्लेबाजों ने मचाया हैं कोहराम, जड़ें हैं सबसे ज्यादा छक्के

\