IND vs AUS 2nd Test 2020-21: MCG में जसप्रीत बुमराह का कहर, पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 195 रन पर हुई आउट
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबॉर्न स्थित मेलबॉर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे दुसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी मेजबान टीम 72.3 ओवर में 195 रन पर आउट हो गई है. टीम के लिए मध्यक्रम के स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशैन ने 132 गेंद में चार चौके की मदद से 48 रन की सर्वाधिक पारी खेली.
IND vs AUS 2nd Test Match 2020-21: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच मेलबॉर्न (Melbourne) स्थित मेलबॉर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में खेले जा रहे दुसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी मेजबान टीम 72.3 ओवर में 195 रन पर आउट हो गई है. टीम के लिए मध्यक्रम के स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशैन (Marnus Labuschagne) ने 132 गेंद में चार चौके की मदद से 48 रन की सर्वाधिक पारी खेली. लाबुशैन हालांकि अपने नौवें अर्धशतक से महज दो रन से चुक गए. मार्नस लाबुशैन को भारत के लिए अपना पहला टेस्ट क्रिकेट मैच खेल रहे मोहम्मद सिराज ने पवेलियन का रास्ता दिखाया.
मार्नस लाबुशैन के अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज जोए बर्न्स ने 10 गेंद में शून्य, मैथ्यू वेड ने 39 गेंद में तीन चौके की मदद से 30, स्टीव स्मिथ ने आठ गेंद में शून्य, ट्रेविस हेड ने 92 गेंद में चार चौके की मदद से 38, कैमरून ग्रीन ने 60 गेंद में 12, कप्तान टिम पेन ने 38 गेंद में दो चौके की मदद से 13, पैट कमिंस ने 33 गेंद में एक चौका की मदद से नौ, मिशेल स्टार्क ने आठ गेंद में एक चौका की मदद से सात, नाथन लॉयन ने 17 गेंद में दो चौके और एक छक्का की मदद से 20 और जोश हेजलवुड ने एक गेंद में एक चौका की मदद से नाबाद चार रन की पारी खेली.
यह भी पढ़ें- IND vs AUS 2nd Test 2020-21: डेब्यू मुकाबले में ही बड़ी गलती करने से बार-बार बचे शुभमन गिल, देखें वीडियो
भारतीय टीम के लिए दुसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की. बुमराह ने मेजबान टीम के सलामी बल्लेबाज जोए बर्न्स, ट्रेविस हेड, मिशेल स्टार्क और नाथन लॉयन को पवेलियन का रास्ता दिखाया. जसप्रीत बुमराह के अलावा टीम के लिए रविचंद्रन अश्विन ने तीन, मोहम्मद सिराज ने दो एवं रवींद्र जडेजा ने एक सफलता प्राप्त की.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2020 12:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

