क्रिकेट

IND vs AUS 2nd T20: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, 190+ की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 2 विकेट से जीत दर्ज करने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. अब टीम इंडिया कल यानी 26 नवंबर को सीरीज का दूसरा मुकाबला केरल के मैदान पर खेलने उतरेगी.

IND vs AUS 2nd T20: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, 190+ की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने
सूर्यकुमार यादव (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला गुरुवार को खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मुकाबला रविवार यानी 26 नवंबर को खेला जाएगा. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान मैथ्यू वेड (Matthew Wade) है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 80 रनों की शानदार पारी देखने को मिली थी, जिसके बाद अब दूसरे मैच में सूर्या की नजरें एक ऐसे रिकॉर्ड पर है जिसको अभी तक कोई भी टीम इंडिया का खिलाड़ी करने में कामयाब नहीं हो सका है. IPL 2024: आईपीएल 2024 में कौन बनेगा गुजरात टाइटंस का नया कप्तान, लिस्ट में इन दिग्गजों के नाम सबसे आगे

सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 190+ की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज हैं. सूर्यकुमार यादव ने अब तक 10 बार यह कारनामा किया है.

लिस्ट में ग्लेन मैक्सवेल भी शामिल

बता दें कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 190+ की स्ट्राइक रेट से 50+ स्कोर बनाने वाले अन्य बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से एविन लुईस, ग्लेन मैक्सवेल, इयोन मोर्गन और कॉलिन मुनरो हैं. इन सभी बल्लेबाजों ने 6-6 बार ऐसा अनोखा कारनामा किया है. इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर संयुक्त रूप से केएल राहुल, पॉल स्टर्लिंग, युवराज सिंह और जोस बटलर हैं. इन सभी बल्लेबाजों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 5-5 बार 190 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 50 से ज्यादा रन बनाए.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अब तक अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 54 मैच खेले हैं। 51 पारियों में उन्होंने 46.85 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1,921 रन बनाए हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव का सर्वाधिक स्कोर 117 रन है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 173.38 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करने वाले सूर्यकुमार यादव ने अब तक 175 चौके और 108 छक्के भी जमा चुके हैं. सूर्यकुमार यादव ने मार्च 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था.

इस मामले में सूर्यकुमार यादव बन सकते पहले भारतीय खिलाड़ी

बता दें कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अपने बल्ले से कोई खास प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सके थे, जिससे उन्हें आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा. फिलहाल सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले पायदान पर काबिज हैं और इसके पीछे उनका पिछले कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन करना भी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2023 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).