Ind vs Aus 2nd ODI 2020: दुसरे वनडे मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने लगाया रनों का अंबार, भारत को जीत के लिए मिला 390 रन का बढ़ा लक्ष्य

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे दुसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 389 रन बनाए हैं. टीम के लिए मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने आज फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 64 गेंद में 104 रन की शतकीय पारी खेली.

स्टीव स्मिथ (Photo Credits: Getty Images)

Ind vs Aus 2nd ODI 2020: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में खेले जा रहे दुसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 389 रन बनाए हैं. टीम के लिए मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने आज फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 64 गेंद में 104 रन की शतकीय पारी खेली. स्मिथ ने अपनी इस विस्फोटक पारी के दौरान 14 चौके और दो गगनचुंबी छक्के लगाए.

ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत कप्तान एरोन फिंच (Aaron Finch) और डेविड वॉर्नर (David Warner) ने की. दोनों खिलाड़ियों ने संभलकर खेलते हुए 22.5 ओवर में 142 रन की शानदार शतकीय साझेदारी की, लेकिन इसी स्कोर पर कप्तान एरोन फिंच बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में तीस गज के अंदर विराट कोहली के हाथों लपके गए. फिंच ने जहां 69 गेंदों में छह चौके और एक छक्का की मदद से 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, वहीं वॉर्नर ने 77 गेंद में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 83 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus 2nd ODI 2020: सिडनी में डेविड वॉर्नर और एरोन फिंच की जोड़ी ने किया कमाल, हासिल की यह खास उपलब्धि

ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए इन खिलाड़ियों के अलावा विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने महज 29 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 63, मार्नस लाबुशैन ने 61 गेंद में पांच चौके की मदद से 70 और मोइसेस हेनरिक्स ने एक गेंद में नाबाद दो रन की पारी खेली.

टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की. शमी ने अपने नौ ओवरों के कोटे में जहां 73 रन लुटाए, वहीं बुमराह ने अपने 10 ओवरों के स्पेल में 79 रन खर्च किए. इसके अलावा भारतीय खिलाड़ियों ने आज ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को रन आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\