IND vs AUS 1st Test: नागपुर टेस्ट में इन स्पिन ऑलराउंडर्स के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया जानें प्लेइंग इलेवन का पूरा समीकरण

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कल से नागपुर में खेला जाएगा. पहले मुकाबले में टीम इंडिया के तीन स्पिन ऑलराउंडर्स के साथ मैदान में उतर सकती है.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) का पहला मुकाबला कल यानी 9 फरवरी से खेला जाएगा. नागपुर (Nagpur) के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Vidarbha Cricket Association Stadium) में यह मुकाबला खेला जाना है. नागपुर की पिच हमेशा से स्पिनरों को बहुत अधिक मदद करती है. यहां पहले ही दिन से स्पिनर्स को थोड़ी-थोड़ी मदद मिलने लगती है, तीसरे-चौथे दिन से तो स्पिनर्स का सामना करना बेहद ही मुश्किल हो जाता है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन स्पिनर को शामिल कर सकती है.

नागपुर टेस्ट के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में चार स्पिनर शामिल हैं. इनमें से दो का खेलना तो लगभग तय माना जा रहा है. लेकिन विकेट के हालात देखकर इस पर टीम इंडिया तीन स्पिनर के साथ भी मैदान में उतर सकती है. टीम इंडिया के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उसकी स्क्वाड में शामिल चार में से तीन स्पिनर बल्ले से भी उम्दा प्रदर्शन करते आ रहे हैं. ऐसे में अगर टीम इंडिया इन स्पिन ऑलराउंडर्स को प्लेइंग इलेवन में मौका देती है तो उसे बल्लेबाजी में काफी गहराई मिल सकती है. IND vs AUS Pitch Report: कल से शुरू होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, जानें नागपुर की पिच का हाल; ये गेंदबाज मचा सकते हैं कोहराम

आर अश्विन टेस्ट में लगा चुके हैं 5 शतक

टीम इंडिया इस मुकाबले में 6 बल्लेबाजों के साथ उतरेगी. अगर इनके साथ वह दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिन ऑलराउंडर उतारती है तो उसके पास 9वें नंबर तक बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी होंगे. आर अश्विन टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. बांग्लादेश के खिलाफ हुए पिछले टेस्ट में उन्होंने बल्ले से कमाल करते हुए टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई थी.

रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के भी आंकड़े लाजवाब

टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर रवीन्द्र जडेजा भी गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं. टेस्ट में 242 विकटों के साथ-साथ वह तीन शतक भी जड़ चुके हैं. कई मौकों पर रवीन्द्र जडेजा ने टीम के लिए निर्णायक भूमिका निभाई है. वहीं, अक्षर पटेल ने अब तक केवल 8 ही टेस्ट खेले हैं, लेकिन उन्होंने 14.29 के लाजवाब औसत से 47 विकेट झटक हैं. निचले क्रम में अक्षर पटेल टीम के लिए बतौर बल्लेबाज भी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं. यहां टीम इंडिया के पास कुलदीप यादव का भी अच्छा ऑप्शन है, जो फिलहाल अच्छे लय में हैं.

आर अश्विन और रविंद्र जडेजा का खेलना लगभग तय

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के लिए इन चार में से किन्हीं दो या तीन गेंदबाजों को चुनना काफी मुश्किल होगा. वैसे, हालिया फॉर्म को ध्यान में रखते हुए आर अश्विन और रविंद्र जडेजा का खेलना लगभग तय माना जा रहा है. वहीं, अगर टीम इंडिया तीसरे स्पिनर को खिलाना चाहती है तो वह अक्षर पटेल को मौका दे सकती है. वैसे, नागपुर की पिच सिर्फ स्पिनर्स को ही नहीं बल्कि तेज गेंदबाजों को भी मदद दे सकती है. यहां तेज गेंदबाजों को अच्छा उछाल मिल सकता है. ऐसे में टीम इंडिया दो स्पिन ऑलराउंडर्स के साथ तीन तेज गेंदबाजों को टीम में शामिल कर सकती है.

संभावित प्लेइंग इलेवन:

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल/उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 177 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना ने की धमाकेदार बल्लेबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Live Score Update: एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया बनाम टीम इंडिया के बीच खेला जा रहा हैं निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\