Ind vs Aus 1st Test 2020-21: यहां पढ़ें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट क्रिकेट में किसका रहा है पलड़ा भारी

क्रिकेट जगत में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैदान में होने वाली प्रतिस्पर्धा काफी लोकप्रिय है. दोनों टीमों के बीच सीरीज शुरू होने से पहले ही रोमांच की पराकाष्ठा अपने चरम पर पहुंच जाती है. बता दें कि टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें अबतक मैदान में 98वें बार आमने-सामने हो चूकी हैं. इसमें ऑस्ट्रेलिया ने 42 बार सफलता हासिल की है, वहीं टीम इंडिया 28 बार जीती है.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits-Twitter)

Ind vs Aus 1st Test Series 2020-21: क्रिकेट जगत में भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच मैदान में होने वाली प्रतिस्पर्धा काफी लोकप्रिय है. दोनों टीमों के बीच सीरीज शुरू होने से पहले ही रोमांच की पराकाष्ठा अपने चरम पर पहुंच जाती है. बता दें कि टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें अबतक मैदान में 98वें बार आमने-सामने हो चूकी हैं. इसमें ऑस्ट्रेलिया ने 42 बार सफलता हासिल की है, वहीं टीम इंडिया 28 बार जीती है. इसके अलावा दोनों टीमों के बीच 27 मैच ड्रॉ रहे और एक मैच टाई रहा है.

दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच साल 1947 में 28 नवंबर को खेला गया. इस दौरान दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई. इस सीरीज के पहले मुकाबले को मेजबान टीम ने पारी और 226 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया. बात करें इस सीरीज के बारे में तो ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने पांच मैचों की इस टेस्ट श्रृंखला को 4-0 से अपने नाम किया था.

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus 1st Test 2020-21: पूर्व खिलाड़ी Wasim Jaffer ने बताया- क्यों पहले टेस्ट में खुलकर खेलेगी टीम इंडिया

भारत का टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 705 रन है. टीम इंडिया ने यह स्कोर साल 2004 में सिडनी (Sydney) स्थित सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में बनाया था. वहीं ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 674 रन है जो उन्होंने साल 1948 में एडिलेड में बनाए थे.

भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में सबसे कम स्कोर 58 रन है. टीम इंडिया साल 1947 में कंगारू टीम के सामने ब्रिस्बेन में महज 58 रन पर सिमट गई थी. बात करें भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का सबसे छोटा स्कोर तो 83 रन है. ऑस्ट्रेलिया साल 1981 में भारतीय गेंदबाजों के सामने 83 रन पर ऑलआउट हो गई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें