क्रिकेट

IND vs AUS 1st T20: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रचने के दहलीज पर टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया सीरीज में कर सकती हैं ये बड़ा कारनामा

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी तक 26 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें टीम इंडिया ने 15 मुकाबलों में बाजी मारी है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने महज 10 मुकाबले ही जीते हैं. एक मैच बेनतीजा भी रहा है. दूसरी तरफ टीम इंडिया ने अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 टी20 खेले हैं जिसमें से उसे 6 में जीत मिली है और 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा है.

IND vs AUS 1st T20: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रचने के दहलीज पर टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया सीरीज में कर सकती हैं ये बड़ा कारनामा
टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ICC ODI World Cup 2023) की फाइनल की हार को भुलाते हुए टीम इंडिया एक नई शुरुआत करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान मैथ्यू वेड (Matthew Wade) है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल, ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड कर सकते हैं. अक्षर पटेल और ऋतुराज गायकवाड़ का प्लेइंग इलेवन में खेलना लगभग तय माना जा रहा है. IND vs AUS, 1st T20: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मुकाबला आज, जानें विशाखापट्टनम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और उससे जुड़े रोचक आंकड़े

इस सीरीज का अंतिम मुकाबला 2 दिसंबर को खेला जाएगा. हाल ही में ऑस्ट्रलिया ने वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को हराकर छठा खिताब जीता था. ऐसे में टीम इंडिया के लिए यह सीरीज आसान नहीं होगी.

भारतीय चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिस 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा की है उसमें वर्ल्ड कप में शामिल 4 खिलाड़ी टी20 सीरीज के लिए जगह बनाने में सफल रहे हैं. सलामी बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ को उप कप्तान बनाया गया है. शुरुआती तीन मुकाबलों से श्रेयस अय्यर को आराम दिया गया है. श्रेयस अय्यर आखिरी के दो मैचों के लिए टीम में बतौर उपकप्तान नजर आएंगे. टीम इंडिया में जितेश शर्मा और इशान किशन के रूप में 2 विकेटकीपर शामिल किए गए हैं.

इस टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज शाम 7 बजे से विशाखापट्टनम के मैदान पर खेला जाएगा. ये सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी अहम रहने वाली है. घातक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पहली बार टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी करते नजर आएंगे. वहीं, इस सीरीज में टीम इंडिया एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकती है.

इतिहास रचने के करीब टीम इंडिया

स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव टी20 टीम की अगुआई करते नजर आएंगे. अगर इस सीरीज में टीम इंडिया कम से कम तीन मैच भी जीत लेती है तो वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन जाएगी. इस मामले में टीम इंडिया पाकिस्तान को पीछे छोड़ देगी. ये रिकॉर्ड फिलहाल पाकिस्तान की टीम के नाम है. पाकिस्तान ने अभी तक 135 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते हैं. वहीं, टीम इंडिया के नाम टी20 इंटरनेशनल में अभी तक 133 जीत दर्ज हैं.

टी20 में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम

पाकिस्तान - 135 जीत

टीम इंडिया - 133 जीत

न्यूजीलैंड - 102 जीत

साउथ अफ्रीका - 95 जीत

ऑस्ट्रेलिया - 94 जीत

टी20 में हेड टू हेड आंकड़े

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी तक 26 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें टीम इंडिया ने 15 मुकाबलों में बाजी मारी है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने महज 10 मुकाबले ही जीते हैं. एक मैच बेनतीजा भी रहा है. दूसरी तरफ टीम इंडिया ने अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 टी20 खेले हैं जिसमें से उसे 6 में जीत मिली है और 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा है.

दोनों टीमों का स्क्वॉड:

ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू वेड (कप्तान), आरोन हार्डी, जेसन बेहरेनडोर्फ, सीन एबॉट, टिम डेविड, नाथन एलिस, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, केन रिचर्डसन, एडम जम्पा.

टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार. श्रेयस अय्यर (आखिरी 2 मैचों के लिए उपकप्तान).

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2023 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).