Ind vs Aus 1st T20 2020: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, भारत को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्योता
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज के समापन के बाद तीन मैचों की T20 सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार यानि आज कैनबरा स्थित मनुका ओवल मैदान में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है.
Ind vs Aus 1st T20 2020: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच वनडे सीरीज के समापन के बाद तीन मैचों की T20 सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार यानि आज कैनबरा (Canberra) स्थित मनुका ओवल (Manuka Oval) मैदान में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच (Aaron Finch) ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानि 1:40 बजे से किया जाएगा. बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम की अगुवाई जहां एरोन फिंच कर कर रहे हैं, वहीं मेहमान टीम भारत की कमान विराट कोहली (Virat Kohli) के हाथों में है.
T20 सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2-0 से मात देते हुए सीरीज पर अपना कब्जा जमाया था. मेजबान टीम ने भारत को जहां पहले वनडे मुकाबले में 66 रनों से हराया, वहीं दुसरे वनडे मुकाबले में 51 रनों से शिकस्त दी. मेजबान टीम ने पहले दोनों वनडे मुकाबले में 370 प्लस का स्कोर बनाया था.
ऑस्ट्रेलिया: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा में आज पहला टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया नें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। (फोटो सोर्स- BCCI ) #AUSvsIND pic.twitter.com/XAKStQ2T13
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2020
यह भी पढ़ें- Ind vs Aus 1st T20 2020: T20 सीरीज में टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर, देखें लिस्ट
टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: शिखर धवन, केएल राहुल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), मनीष पांडे, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चहर, मोहम्मद शमी और टी.नटराजन.
ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (कप्तान), डी आर्की शॉर्ट, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मोइजेज हेनरिक्स, सीन एबॉट, मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेप्सन, एडम जाम्पा और जोश हेजलवुड.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2020 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

