Ind vs Aus 1st ODI 2020: वानखेड़े में ऋषभ पंत की जगह लोकेश राहुल कर रहे हैं विकेटकीपिंग, जानें क्या है वजह

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम के विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत बल्लेबाजी के दौरान चोटिल होने की वजह से मैदान में फील्डिंग के लिए नहीं उतरे हैं. पंत की जगह फिलहाल लोकेश राहुल यह जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

ऋषभ पंत (Photo Credits: Getty Images)

India vs Australia 1st ODI Match 2020: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम के विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) बल्लेबाजी के दौरान चोटिल होने की वजह से मैदान में फील्डिंग के लिए नहीं उतरे हैं. पंत की जगह फिलहाल लोकेश राहुल (K. L. Rahul) यह जिम्मेदारी निभा रहे हैं. पंत भारतीय पारी के 43.2 ओवर में पैट कमिंस (Pat Cummins ) की गेंद पर एश्टन अगर (Ashton Agar) के हाथों लपके गए थे.

बता दें कि ऋषभ पंत पैट कमिंस की जिस शॉट पिच गेंद पर आउट हुए वह बॉल उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए उनके सर पर भी लगी थी. पंत ने आज के मैच में 33 गेदों का सामना करते हुए दो चौके और एक छक्का की मदद से 28 रन की पारी खेली. पंत के अलावा टीम के लिए आज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सर्वाधिक 74 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली. शिखर धवन ने अपनी इस अर्द्धशतकीय पारी के दौरान 91 गेदों का सामना करते हुए नौ चौके और एक छक्का लगाया.

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus 1st ODI 2020: वानखेड़े में टीम इंडिया ने बनाए 255 रन, अब गेदबाजों को दिखाना होगा कमाल

बात करें आज के मुकाबले के बारे में तो भारतीय टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया के सामने 256 रन का लक्ष्य रखा है. टीम के लिए इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा रोहित शर्मा ने 15 गेंद में दो चौके की मदद से 10, लोकेश राहुल ने 61 गेंद में चार चौके की मदद से 47, कप्तान विराट कोहली ने 14 गेंद में एक छक्का की मदद से 16, श्रेयस अय्यर ने नौ गेंद में चार, ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने 32 गेंद में दो चौके और एक छक्का की मदद से 25, शार्दूल ठाकुर ने 10 गेंद में दो चौके की मदद से 13, मोहम्मद शमी ने 15 गेंद में दो चौके की मदद से 10, कुलदीप यादव ने 15 गेंद में दो चौके की मदद से 17 और जसप्रीत बुमराह ने नाबाद 0 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus 1st ODI 2020: महज 10 रन में भी ये बड़ा रिकॉर्ड बना गए रोहित शर्मा

मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए आज मिशेल स्टार्क सबसे सफल गेंदबाज रहे. मिशेल स्टार्क ने अपने 10 ओवर के स्पेल में 56 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. स्टार्क के अलावा पैट कमिंस और केन रिचर्डसन ने क्रमशः दो-दो और एडम जाम्पा एवं एश्टन अगर ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड