IND vs AFG T20 Ticket: आज टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच होगी कांटे की टक्कर, अब घर बैठे ही खरीदें पहले टी20 मुकाबले की टिकट; यहां जानें एकदम आसान तरीका

गौरतलब है कि आगामी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया ने सीनियर खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया है. यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह को टीम में शामिल किया गया है. वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे और जितेश शर्मा भी सीरीज का हिस्सा हैं. संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और आवेश खान को टीम में जगह मिली है.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच आज यानी 11 जनवरी से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20 International Series) खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला आज मोहाली (Mohali) में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) की टी20 टीम में वापसी हुई हैं. रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई हैं.

टीम इंडिया में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की लगभग 14 महीने बाद वापसी हो गई है. ये दोनों स्टार खिलाड़ी ना सिर्फ टीम के सबसे कामयाब बल्लेबाज हैं, बल्कि सबसे अनुभवी भी हैं. रोहित शर्मा साल 2007 से तो विराट कोहली साल 2010 से टीम इंडिया के लिए टी20 मैच खेल रहे हैं. विराट कोहली के नाम 4000 से ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन हैं तो रोहित के नाम 3800 से अधिक रन हैं. फैंस पहले टी20 के लिए आसानी से टिकट कैसे खरीद सकते हैं. IND vs AFG: 'मैं विराट को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते देखना पसंद करूंगा', राहुल द्रविड़ के फैसले का सुरेश रैना ने किया समर्थन

ऐसे खरीदें टिकट

सबसे पहले आप पेटीएम इनसाइडर ऐप डाउनलोड करें

इसके बाद पेटीएम इनसाइडर के ऐप पर जाए

अब सर्च बॉक्स में जाकर टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान फर्स्ट टी20 मैच सर्च करें

मैच पर टैप करें और Buy Now पर क्लिक करें

ड्रॉप-डाउन मेनू से प्राइस के हिसाब से टिकट का चुनाव करें

टिकट 500, 1000, 1250, 2500 और 10000 रुपये के नजर आ रहे होंगे, इसे आप अपने अनुसार चुनें

दिखाई गई स्टेडियम फोटो से Floor/Boz को चुने

अब एक सीट को सेलेक्ट कर के ‘खरीदें’ पर क्लिक करें

लास्ट में अपना 10 अंकों का फोन नंबर दर्ज करें और पेमेंट के लिए आगे बढ़ें

अब आपके मोबाइल नंबर और मेल आईडी पर ई-टिकट भेज दिया जाएगा.

 

गौरतलब है कि आगामी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया ने सीनियर खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया है. यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह को टीम में शामिल किया गया है. वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे और जितेश शर्मा भी सीरीज का हिस्सा हैं. संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और आवेश खान को टीम में जगह मिली है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Winner Prediction: धर्मशाला में आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Dharamsala Weather Update: धर्मशाला में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Streaming: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त