Indian National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, One-off Test: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला कल यानी 6 जून से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ (New Chandigarh) के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur) में भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले के साथ दोनों टीमों के बीच बहुप्रतीक्षित दौरे की शुरुआत होगी, जिसमें एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों में होगी, जबकि अफगानिस्तान की अगुवाई हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) कर रहे है. यह मुकाबला आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा नहीं होगा. ऐसे में दोनों टीमें जीत के साथ दौरे का आगाज करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. यह भी पढ़ें: IND vs AFG, One-off Test Stats And Preview: न्यू चंडीगढ़ में कल से खेला जाएगा भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला, रोमांचक मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्कों का आंकड़ा छूने से महज 6 छक्के दूर हैं और अगर वह यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं तो इतिहास रच देंगे. ऋषभ पंत ने अब तक 49 टेस्ट मैचों की 86 पारियों में 94 छक्के लगाए हैं. यदि वह अफगानिस्तान के खिलाफ 6 छक्के जड़ने में सफल रहते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में 100 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले भारत के पहले और दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे.
सबसे तेज 100 टेस्ट छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी दांव पर
ऋषभ पंत के पास टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का भी मौका है. फिलहाल यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के नाम है, जिन्होंने 82 टेस्ट मैचों में 100 छक्के पूरे किए थे. वहीं, पारियों के लिहाज से सबसे तेज 100 टेस्ट छक्के लगाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम के नाम है. उन्होंने सिर्फ 137 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी. अगर ऋषभ पंत अफगानिस्तान टेस्ट में 100 छक्कों का आंकड़ा छू लेते हैं, तो वह केवल अपने 50वें टेस्ट में इस मुकाम तक पहुंच जाएंगे, जो एक नया रिकॉर्ड होगा.
भारत के लिए 50 टेस्ट खेलने वाले तीसरे विकेटकीपर बनेंगे
अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला पंत के करियर का 50वां टेस्ट मैच होगा. इसके साथ ही वह बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज भारत के लिए 50 या उससे अधिक टेस्ट खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे. इस लिस्ट में सबसे ऊपर एमएस धोनी हैं, जिन्होंने 90 टेस्ट खेले थे. दूसरे स्थान पर सैयद किरमानी हैं, जिन्होंने 88 टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था.
टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत के आंकड़े
ऋषभ पंत ने अब तक 49 टेस्ट मैचों की 86 पारियों में 42.91 की औसत से 3,476 रन बनाए हैं. इस दौरान ऋषभ पंत ने आठ शतक और 18 अर्धशतक भी लगाए हैं. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली ने उन्हें आधुनिक दौर के सबसे खतरनाक टेस्ट बल्लेबाजों में शामिल कर दिया है.
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
बेन स्टोक्स – 136 छक्के
ब्रेंडन मैकुलम – 107 छक्के
एडम गिलक्रिस्ट – 100 छक्के
टिम साउदी – 98 छक्के
क्रिस गेल – 98 छक्के
जैक्स कैलिस – 97 छक्के
ऋषभ पंत – 94 छक्के.
अगर ऋषभ पंत अफगानिस्तान के खिलाफ 6 छक्के लगाने में सफल रहते हैं तो वह एडम गिलक्रिस्ट की बराबरी करते हुए टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्कों का आंकड़ा छू लेंगे और भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ देंगे.













QuickLY