IND vs AFG, Only Test Match Day 2: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, बतौर कप्तान टेस्ट में शतक लगाने के मामले में एमएस धोनी और सौरव गांगुली को छोड़ा पीछे

शुभमन गिल का बतौर टेस्ट कप्तान सफर शानदार रहा है. वह कप्तान के रूप में अपना सिर्फ 9वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं और 15 पारियों में ही 6 शतक लगा चुके हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट सीरीज में 4 शतक जड़े थे. इसके बाद वेस्टइंडीज और अब अफगानिस्तान के खिलाफ भी शतकीय पारी खेली.

शुभमन गिल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, Only Test Match Day 2 Live Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला 6 जून से खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ (New Chandigarh) के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium), मुल्लांपुर में खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर 368 रन बना लिए थे. टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत रही. उपकप्तान केएल राहुल (100) और कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शतकीय पारी खेली. दिन का खेल खत्म होने तक ऋषभ पंत (50*) और गिल (103*) नाबाद थे. अफगानिस्तान की गेंदबाजी और फील्डिंग बेहद खराब रही. आज यानी 7 जून को दूसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जा रहा है. भारतीय टीम शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी में मैदान में उतरी है, जबकि अफगानिस्तान की कमान हश्मतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) संभाल रहे हैं. यह भी पढ़ें: Team India T20I Squads Announced: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, भारतीय टीम में चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने दिन का खेल समाप्त होने से ठीक पहले अपना शतक पूरा किया. गिल 103 रन बनाकर नाबाद लौटे. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का लगाया.

इस शतक के साथ गिल ने भारतीय टेस्ट कप्तानों की एक खास सूची में जगह बना ली है. वह बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की टॉप-5 सूची में शामिल हो गए हैं.

विराट कोहली हैं शीर्ष पर

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है. उन्होंने 2014 से 2022 के बीच 68 टेस्ट मैचों में कप्तानी करते हुए 20 शतक लगाए थे. इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 254 रन रहा.

दूसरे स्थान पर हैं सुनील गावस्कर

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर इस सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. उन्होंने 1976 से 1985 के बीच 47 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की और इस दौरान 11 शतक जड़े थे.

अजहरुद्दीन ने लगाए 9 शतक

मोहम्मद अजहरुद्दीन इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 1990 से 1999 के बीच 47 टेस्ट मैचों में कप्तानी करते हुए 9 शतक लगाए थे. बतौर कप्तान उन्होंने 2,856 रन बनाए थे.

सचिन तेंदुलकर चौथे नंबर पर

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर में 51 शतक लगाए, जो लंबे समय तक विश्व रिकॉर्ड रहा. हालांकि कप्तान के तौर पर उनके बल्ले से 7 शतक निकले. उन्होंने भारत के लिए 25 टेस्ट मैचों में कप्तानी की थी.

शुभमन गिल ने बनाई टॉप-5 में जगह

शुभमन गिल का बतौर टेस्ट कप्तान सफर शानदार रहा है. वह कप्तान के रूप में अपना सिर्फ 9वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं और 15 पारियों में ही 6 शतक लगा चुके हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट सीरीज में 4 शतक जड़े थे. इसके बाद वेस्टइंडीज और अब अफगानिस्तान के खिलाफ भी शतकीय पारी खेली. गिल अब टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तानों सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है.

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now