IND vs AFG, Only Test: अफगानिस्तान के खिलाफ केएल राहुल ने जड़ा पहला टेस्ट शतक, पहले दिन बनाए ये रिकॉर्ड्स

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट की पहली पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतकीय पारी खेली. यह केएल राहुल के टेस्ट करियर का 12वां और अफगान टीम के खिलाफ पहला ही शतक रहा, जिसे उन्होंने 164 गेंदों में पूरा किया. केएल राहुल की पारी से टीम इंडिया शुरुआती झटके से उभरकर बड़े स्कोर की ओर अग्रसर हो पाई.

केएल राहुल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, Only Test Match Live Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला आज यानी 6 जून से खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ (New Chandigarh) के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium), मुल्लांपुर में खेला जा रहा है. यह मुकाबला मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा नहीं है क्योंकि अफगानिस्तान इस चक्र में शामिल नहीं है. भारतीय टीम शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी में मैदान में उतरी है, जबकि अफगानिस्तान की कमान हश्मतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) संभाल रहे हैं. टीम इंडिया घरेलू मैदान पर जीत दर्ज कर अपने अभियान की शानदार शुरुआत करना चाहेगी. वहीं अफगानिस्तान की टीम इतिहास रचने और मजबूत चुनौती पेश करने के इरादे से मैदान में उतरी है. यह भी पढ़ें: Team India T20I Squads Announced: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, भारतीय टीम में चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट की पहली पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतकीय पारी खेली. यह केएल राहुल के टेस्ट करियर का 12वां और अफगान टीम के खिलाफ पहला ही शतक रहा, जिसे उन्होंने 164 गेंदों में पूरा किया. केएल राहुल की पारी से टीम इंडिया शुरुआती झटके से उभरकर बड़े स्कोर की ओर अग्रसर हो पाई. चलिए केएल राहुल की पारी और आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं.

कुछ ऐसी रही केएल राहुल की पारी

टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करते हुए 41 रन के कुल स्कोर पर यशस्वी जायसवाल (24) के रूप में पहला झटका लग गया था. उसके बाद केएल राहुल ने साई सुदर्शन (81) के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 184 गेंदों में 139 रन की साझेदारी हुई. इस दौरान केएल राहुल ने पहले अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर उसे शतक में तब्दील कर दिया.

केएल राहुल ने पूरे किए 9 हजार प्रथम श्रेणी रन

अपनी पारी का तीसरा रन बनाते ही केएल राहुल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने नौ हजार रन भी पूरे कर लिए. केएल राहुल ने 121वें मैच की 210वीं पारी में लगभग 46 की औसत से यह कारनामा किया है. केएल राहुल के बल्ले से 26 शतक और 42 अर्धशतक निकले हैं. केएल राहुल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 337 रन है. घरेलू क्रिकेट में केएल राहुल कर्नाटक क्रिकेट टीम के लिए खेलता है. लिस्ट-A क्रिकेट में केएल राहुल ने 148 मैच की 140 पारियों में 5,430 रन बनाए हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है केएल राहुल का प्रदर्शन

केएल राहुल का अफगानिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन भी सराहनीय रहा है. यह केएल राहुल का इस टीम के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच है. केएल राहुल भारत और अफगानिस्तान के बीच इससे पहले खेले गए एकमात्र टेस्ट में भी टीम का हिस्सा थे. केएल राहुल ने दो मैच की दो पारियों में 50+ के स्कोर किए हैं. पिछले बार केएल राहुल ने अर्धशतक जड़ा था और इस बार केएल राहुल ने शतक जड़ दिया. केएल राहुल दो पारियों में 140 से अधिक रन बनाने में सफल रहे हैं.

कुछ ऐसा रहा है केएल राहुल का टेस्ट करियर

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था. केएल राहुल अब तक 68 मैचों की 119 पारियों में 4,130 से अधिक रन बना चुके हैं. केएल राहुल की औसत 36 से अधिक की रही है. केएल राहुल ने 12 शतकों के साथ-साथ 20 अर्धशतक जड़े हैं. केएल राहुल का सर्वाधिक स्कोर 199 रन का रहा है. केएल राहुल ने घरेलू सरजमीं पर 25 मैचों की 40 पारियों में 3 शतकों के साथ 1,500 से अधिक रन बनाए हैं.

Share Now