IND vs AFG, ICC T20 World Cup 2021: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 में हेड टू हेड आंकड़ों पर एक नजर

टीम इंडिया इस मैच में बड़े बदलाव कर सकती हैं. टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में सूर्यकुमार यादव को वापस बुलाया जा सकता हैं. वहीं, वरुण चक्रवर्ती को आराम दिया जा सकता है. वरुण चक्रवर्ती को अश्विन की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था. कप्तान विराट कोहली के ये फैसले गलत साबित हुए.

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup) में अपना तीसरा मैच आज अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ खेलेगी. पाकिस्तान (Pakistan) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ अपना दोनों मैच गंवा चुकी टीम इंडिया के लिए ये मुकाबला बहुत ही अहम है. टीम इंडिया अगर ये मैच भी हार गई, तो कोई भी गणित टीम इंडिया को सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा सकती है. ऐसे में टीम इंडिया कोई रिस्क नहीं लेना चाहेगी.टीम इंडिया के लिए ये मैच आसान नहीं होगा क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. IND vs AFG, ICC T20 World Cup 2021: भारत और अफगानिस्तान के बीच होगा हाई वोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

टीम इंडिया इस मैच में बड़े बदलाव कर सकती हैं. टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में सूर्यकुमार यादव को वापस बुलाया जा सकता हैं. वहीं, वरुण चक्रवर्ती को आराम दिया जा सकता है. वरुण चक्रवर्ती को अश्विन की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था. कप्तान विराट कोहली के ये फैसले गलत साबित हुए.

टीम इंडिया आज अपना तीसरा जबकि अफगानिस्‍तान चौथा मैच खेलेगा. टीम इंडिया को जीत का खाता खोलना है. टीम इंडिया को अगर सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है तो उसे हर हाल में अफगानिस्‍तान को बड़े अंतर सेहराना होगा. टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो गई हैं.

हेड टू हेड

भारत और अफगानिस्तान के बीच दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए और दोनों में भारत की जीत हुई. टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने अफगानिस्तान को दो बार इस टूर्नामेंट में शिकस्त दी है.

मैच                       2 मैच

भारत जीता        2 मैच

अफगानिस्तान  0 मैच

अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन को मौका दे सकते हैं. अश्विन वार्मअप मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था और वह विकेट चटकाने के साथ-साथ किफायती भी रहे थे. टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर है. वरुण चक्रवर्ती पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं.

अश्विन अब तक कुल 46 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं,  जिसमें उन्होंने 6.97 की इकॉनमी रेट से 52 विकेट चटकाए है.टीम इंडिया को आज का मैच जीतना बहुत ही ज्यादा जरूरी है, क्योंकि इस मैच से ही सेमीफाइनल का सफर तय होगा. टीम इंडिया अपना अगला मुकाबला क्वॉलिफायर टीम के साथ 5 नवंबर और 8 नवंबर को मुकाबला खेलेगा. भारत के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे खेले जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH Head To Head: आरसीबी या सनराइजर्स हैदराबाद कौन है भारी, बस एक क्लिक पर देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड और पिछले 5 मैचों के परिणाम

Quetta Gladiators vs Karachi Kings 2nd T20 Match Preview: दूसरे मुकाबले में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और कराची किंग्स के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Quetta Gladiators vs Karachi Kings, PSL 2026 2nd T20 Match Live Streaming In India: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स के बीच होगा दूसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी