क्रिकेट

IND vs AFG, ICC T20 WC 2021 Live Cricket Streaming Online: कब, कहां और कैसे देखें भारत और अफगानिस्तान की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट

बता दें कि इस महामुकाबले में टीम इंडिया की कमान जहां किंग कोहली के हाथों में है. वहीं अफगानिस्‍तान की अगुवाई आलराउंडर मोहम्‍मद नबी कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले को क्रिकेट प्रेमी देश में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देखने को मिलेगी. मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

IND vs AFG, ICC T20 WC 2021 Live Cricket Streaming Online: कब, कहां और कैसे देखें भारत और अफगानिस्तान की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट
टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 (ICC T20 World Cup) में टीम इंडिया (Team India) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा हैं. टूर्नामेंट के पहले मैच में टीम इंडिया को पाकिस्तान (Pakistan) ने 10 विकेट से हराया, जबकि दूसरे मैच में न्यूजीलैंड (New Zealand) से 8 विकेट से रौंदा था. आज टीम इंडिया अपने तीसरे मैच में अफगानिस्तान (Afghanistan) से भिड़ेगी. ये मुकाबले शाम साढ़े सात बजे से अबु धाबी में खेला जाएगा. टीम इंडिया आज टूर्नामेंट में पहली जीत की तलाश में मैदान उतरेगी. ICC T20 World Cup 2021: बुधवार को अफगानिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया, मोहम्मद नबी और राशिद खान सबसे बड़ा खतरा

बता दें कि इस महामुकाबले में टीम इंडिया की कमान जहां किंग कोहली के हाथों में है. वहीं अफगानिस्‍तान की अगुवाई आलराउंडर मोहम्‍मद नबी कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले को क्रिकेट प्रेमी देश में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देखने को मिलेगी. मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा. मैच का लाइव प्रसारण आप स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1/1 एचडी, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1 हिंदी/ 1 एचडी हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1 तमिल, 1 तेलुगु और 1 कन्‍नड़ पर होगा.

टीम इंडिया को अगर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनानी हैं तो टीम इंडिया को अब अफगानिस्तान समेत अगले तीन मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे. दूसरी तरफ सात नवंबर को होने वाले मुकाबले में अफगानिस्तान को न्यूजीलैंड को हराना होगा. टीम इंडिया के लिए ये मैच आसान नहीं होने वाला है.

टीम इंडिया अगर ये मैच भी हार गई, तो टूर्नामेंट से पूरी तरह से बाहर हो जाएगी. वहीं, अफगानिस्तान ने अभी तक तीन मैच खेले हैं और 2 में जीत दर्ज किए है. अफगानिस्तान 4 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है. इस मैच में टॉस का बेहद अहम रोल रहने वाला है.

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच अब तक 2 मुकाबले हुए हैं. दोनों में टीम इंडिया को जीत मिली है. टीम इंडिया अपना  अगला मुकाबला स्कॉटलैंड और नामीबिया के साथ 5 नवंबर और 8 नवंबर को मुकाबला खेलेगा. भारत के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे खेले जाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2021 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).