क्रिकेट

Ind vs Afg, CWC 2019: मोहम्मद शमी ने इस खिलाड़ी को दिया हैट्रिक का श्रेय

मोहम्मद शमी ने एक खुलासा करते हुए कहा कि अफगानिस्तान और भारत के रोमांचक विश्व कप मुकाबले के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने सलाह दी थी कि वह हैट्रिक गेंद में यार्कर डाले और उन्होंने भी ऐसा करने के बारे में ही सोचा था.

Ind vs Afg, CWC 2019: मोहम्मद शमी ने इस खिलाड़ी को दिया हैट्रिक का श्रेय
मोहम्मद शमी (Photo Credits : Twitter)

साउथम्पटन :  मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के रोमांचक विश्व कप मुकाबले के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने सलाह दी थी कि वह हैट्रिक गेंद में यार्कर डाले और उन्होंने भी ऐसा करने के बारे में ही सोचा था. वह चेतन शर्मा के बाद विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गये हैं.

1987 विश्व कप में चेतन शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यह हैट्रिक हासिल की थी. 50 ओवरों के विश्व कप के इतिहास में यह 10वीं हैट्रिक है. शमी ने 40 ओवर में चार विकेट झटकने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘रणनीति सरल थी और वो यार्कर डालने की थी. यहां तक कि माही भाई ने भी इसी का सुझाव दिया. उन्होंने कहा था, 'अब कुछ भी मत बदलो क्योंकि तुम्हारे पास हैट्रिक हासिल करने शानदार मौका है."

यह भी पढ़ें : ICC Cricket World Cup 2019: मोहम्मद शमी की हैट्रिक पर पत्नी हसीन जहां ने बताई अपनी दिली ख्वाहिश

उन्होंने कहा, ‘‘हैट्रिक एक शानदार उपलब्धि है और तुम्हें इसके लिये कोशिश करनी चाहिए. इसलिए मैंने वही किया जो मुझे बताया गया था. ’’ भुवनेश्वर कुमार की हैमस्ट्रिंग जकड़न के कारण शमी को इस मैच में खेलने का मौका मिला और बंगाल के इस तेज गेंदबाज ने स्वीकार किया कि वह भाग्यशाली रहे कि उन्हें अंतिम एकादश में शामिल किया गया.

उन्होंने कहा, ‘‘अंतिम एकादश इलेवन में शामिल होने का मौका मिलना थोड़ा मुश्किल होता है. मैं जानता था जब भी मुझे मौका मिलेगा तो इसका पूरा फायदा उठाऊंगा. जहां तक हैट्रिक की बात है तो विश्व कप में कम से कम यह दुर्लभ ही है. मैं इससे खुश हूं. ’’ शमी ने कहा कि अंतिम ओवर में सोचने का समय नहीं था और लक्ष्य यही था कि रणनीति के हिसाब से खेला जाये.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2019 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).