IND Likely Playing XI For 3rd T20I Against ENG: तीसरे टी20 में मोहम्मद शमी को मिल सकता हैं मौका, टीम इंडिया में होगा बड़ा बदलाव? राजकोट में इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर सकता हैं भारत

राजकोट टी20 में एक बार फिर अभ‍िषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी की शुरूआत करते नजर आएंगे. वहीं, तीन नंबर पर त‍िलक वर्मा ही खेलते दिखेंगे, क्योंकि वो इस पोजीशन पर खेलते हुए लगातार दो टी20 शतक जड़ चुके हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर 4 पर खेलते हुए दिखेंगे. वहीं नंबर 5 पर हार्द‍िक पंड्या और उसके बाद नंबर 6 पर रिंकू सिंह खेलते हुए दिख सकते हैं.

Team India (Photo: BCCI/X)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, 3rd T20I Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का तीसरा मुकाबला मंगलवार यानी 28 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजकोट (Rajkot) के निरंजन शाह स्टेडियम (Niranjan Shah Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस आधे घंटे पहले होगा. दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दो विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली हैं. अब तीसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को सीरीज में बने रहने के लिए जीत जरूरी हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान जोस बटलर (Jos Buttler) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं. IND vs ENG, 3rd T20I Match Live Streaming In India: इस दिन खेला जाएगा टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त; देखें वेन्यू समेत सभी डिटेल्स

दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 165 रन बनाए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 166 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 19.2 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से युवा विस्फोटक बल्लेबाज तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा नाबाद 72 रनों की धुआंधार पारी खेली.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs ENG Head To Head)

बता दें कि अब तक दोनों टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है. दोनों टीमों के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं, जबकि 11 मुकाबले इंग्लैंड की टीम ने अपने नाम किए हैं. दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में सर्वोच्च स्कोर 224 रन है, जो टीम इंडिया ने साल 2021 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बनाया था. सबसे कम टीम स्कोर 165 रन है.

राजकोट टी20 में एक बार फिर अभ‍िषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी की शुरूआत करते नजर आएंगे. वहीं, तीन नंबर पर त‍िलक वर्मा ही खेलते दिखेंगे, क्योंकि वो इस पोजीशन पर खेलते हुए लगातार दो टी20 शतक जड़ चुके हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर 4 पर खेलते हुए दिखेंगे. वहीं नंबर 5 पर हार्द‍िक पंड्या और उसके बाद नंबर 6 पर रिंकू सिंह खेलते हुए दिख सकते हैं.

रिंकू सिंह के बाद वाशिंगटन सुंदर खेलते हुए दिख सकते हैं. उप-कप्तान अक्षर पटेल का प्लेइंग 11 में होना तय है, क्योंकि राजकोट की प‍िच पर स्प‍िनर्स और तेज गेंदबाज दोनों को फायदा मिल सकता है. अक्षर के अलावा टीम में दूसरे स्पेशल‍िस्ट स्प‍िनर वरुण चक्रवर्ती होंगे. वरुण चक्रवर्ती ने पहले टी20 मुकाबले में तीन विकेट अपने नाम किए थे.वहीं दो तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह नजर आ सकते हैं.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

टीम इंडिया: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Stats And Preview: प्लेऑफ से पहले जीत की लय हासिल करना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड