IND A vs PAK A ACC Men's T20 Emerging Teams Asia Cup 2024 Key Players To Watch: टीम इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

भारत ए बनाम पाकिस्तान ए (Photo Credits: File Photo)

India A National Cricket Team vs Pakistan A National Cricket Team 4th Match: एसीसी मेन्स टी20 इमर्जिंग टीम एशिया कप 2024 (ACC Men's T20 Emerging Teams Asia Cup 2024) का चौथा मुकाबला आज यानी 19 अक्टूबर को भारतीय ए राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान ए राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अल अमराट (Al Amerat) के अल अमराट क्रिकेट ग्राउंड, मंत्रालय टर्फ 1 (Al Amerat Cricket Ground, Ministry Turf 1) में भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ए (Team India A) की कमान तिलक वर्मा (Tilak Varma) के कंधों पर हैं. जबकि, पाकिस्तान ए (Pakistan A) की अगुवाई मोहम्मद हारिस (Mohammad Haris) कर रहे हैं.

टीम इंडिया ए आज पाकिस्तान ए के खिलाफ मैच से अपने अभियान का आगाज करेगा. इस टूर्नामेंट में आठ टीमों को चार-चार टीमों के दो समूहों में बांटा गया है और टीमें राउंड रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे से भिड़ेंगी. दोनों ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी. IND A vs PAK A ACC Men's T20 Emerging Teams Asia Cup 2024 Preview: टीम इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच कल खेला जाएगा महामुकाबला, मैच से पहले जानें मौसम का हाल, हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

बता दें कि एशियाई क्रिकेट टूर्नामेंट का यह छठा सीजन है लेकिन यह पहली बार होगा कि एसीसी इमर्जिंग टीम एशिया कप टी20 फॉरमेट में खेला जाएगा. पिछले सभी पांच सीजन वनडे फॉरमेट में खेले गए थे. टीम इंडिया ने साल 2013 में उद्घाटन सीजन का खिताब जीता था जबकि श्रीलंका ने साल 2017 और 2018 में खिताब पर कब्जा जमाया था. वहीं इसके बाद के दो सीजन साल 2019 और 2023 में पाकिस्तान शाहीन्स ने जीत हासिल की थी.

भारतीय ए टीम को पिछली बार इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 128 रनों की हार का मुंह देखना पड़ा था, ऐसे में टीम इंडिया की नजरें इस मैच में जीत हासिल कर हिसाब बराबर करने पर होंगी.

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स

भारत ए बनाम पाकिस्तान ए के बीच अबतक कुल 14 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने नौ मुकाबले अपने नाम किए. दूसरी तरफ, पाकिस्तान की टीम महज पांच मैच ही जीते हैं.

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

अभिषेक शर्मा: टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आज के मुकाबले में पाकिस्तानी गेंदबाजों के पसीनें छुड़ा सकते है. अभिषेक शर्मा ने अभी तक अपने T20 इंटरनेशनल करियर में 7 मैच खेले हैं. इस दौरान अभिषेक शर्मा ने 159 रन बनाए हैं और 3 विकेट लिए हैं.

राहुल चाहर: टीम इंडिया के युवा स्टार गेंदबाज राहुल चाहर पर आज सबकी निगाहें होंगी. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में राहुल चाहर ने अबतक कुल 6 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान राहुल चाहर ने 7 विकेट लिए हैं.

हैदर अली: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज हैदर अली आज के मुकाबले में कोहराम मचा सकते हैं. हैदर अली ने पाकिस्तान की तरफ से अबतक कुल 35 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. इस दौरान हैदर अली ने 17 के औसत से 505 रन बनाए हैं.

शाहनवाज दहानी: पाकिस्तान के युवा गेंदबाज शाहनवाज दहानी पर सबकी नजर होगी. शाहनवाज दहानी ने पाकिस्तान के लिए अबतक कुल 11 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान शाहनवाज दहानी ने 8 विकेट लिए है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

टीम इंडिया ए: अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह/अनुज रावत (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), निशांत सिंधु, नेहल वढेरा, रमनदीप सिंह, रितिक शौकीन, वैभव अरोड़ा, साई किशोर, राहुल चाहर.

पाकिस्तान ए: मोहम्मद हारिस (कप्तान और विकेटकीपर), हैदर अली, अराफात मिन्हास, हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर), ओमैर यूसुफ, कासिम अकरम, अब्बास अफरीदी, जमान खान, शाहनवाज दहानी, सुफियान मोकिम, मेहरान मुमताज.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड