IND W vs SL W 1st ODI 2025 Scorecard: ट्राई नेशन सीरीज के ओपनिंग मैच में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को मात्र 147 रनों पर रोका, स्नेह राणा ने गेंद से मचाया तांडव, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

भारत ने श्रीलंका को 147 रनों पर समेटकर 2025 श्रीलंका विमेंस त्रिकोणीय सीरीज की जोरदार शुरुआत की. पहले मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह से सही साबित हुआ. बारिश के कारण मुकाबला 39 ओवर प्रति पारी का कर दिया गया था.

श्रीलंका महिला टीम बनाम भारतीय महिला टीम (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team Match Scorecard: श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम वनडे ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला 27 अप्रैल(रविवार) को कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला जा रहा हैं. भारत ने श्रीलंका को 147 रनों पर समेटकर 2025 श्रीलंका विमेंस त्रिकोणीय सीरीज की जोरदार शुरुआत की. पहले मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह से सही साबित हुआ. बारिश के कारण मुकाबला 39 ओवर प्रति पारी का कर दिया गया था. श्रीलंका महिला टीम की शुरुआत बेहद धीमी रही. कप्तान चमारी अटापट्टू केवल 7 रन बनाकर अरुंधति रेड्डी की गेंद पर विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों कैच आउट हुईं. यह भी पढ़ें: भारतीय महिला टीम ने जीता टॉस, श्रीलंका पहले करेगी बल्लेबाजी, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

इसके बाद हसीनी परेरा ने 46 गेंदों पर 30 रनों की संयमित पारी खेली, लेकिन वह भी स्नेह राणा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गईं. हरशिता समरविक्रमा 14 रन बनाकर रन आउट हुईं, वहीं हंसिमा करुणारत्ने मात्र 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. कवीशा दिलहारी ने कुछ आक्रामक शॉट्स लगाते हुए 25 रन बनाए, लेकिन वे भी ज्यादा देर टिक नहीं पाईं और नल्लापुरेड्डी चारणी की गेंद पर आउट हो गईं. अनुष्का संजीवानी ने 22 रनों का योगदान दिया, जबकि अचिनी कुलसूरिया ने 17 रन बनाए. हालांकि नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और श्रीलंका की पूरी टीम 38.1 ओवर में 147 रन बनाकर सिमट गई.

श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

भारत की ओर से स्नेह राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट लिए. दीप्ति शर्मा ने 5.1 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट झटके, वहीं नल्लापुरेड्डी चारणी ने भी 8 ओवर में 26 रन देकर 2 सफलताएं हासिल कीं. अरुंधति रेड्डी ने भी सटीक गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट चटकाया. काश्वी गौतम ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में केवल 28 रन दिए, हालांकि उन्हें विकेट नहीं मिला. अब भारतीय महिला टीम के सामने जीत के लिए 148 रनों का आसान लक्ष्य है. लाइव विंन प्रोबेबिलिटी के अनुसार भारत के जीतने की संभावना 98% है. भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना, हरलीन देओल और कप्तान हरमनप्रीत कौर से बड़ी पारियों की उम्मीद की जा रही है. दूसरी ओर, श्रीलंका को अपने गेंदबाजों से करिश्माई प्रदर्शन की जरूरत होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Key Players To Watch Out: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Prediction: अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल की राह मजबूत करना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Weather Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Preview: आज इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\