WI vs BAN 1st ODI 2024 Live Toss Updates: पहले वनडे में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला, वेस्टइंडीज पहले करेगी गेंदबाजी, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
पहले वनडे में बांग्लादेश के कप्तान हसन मिराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हैं, वेस्टइंडीज पहले गेंदबाजी करेगी. वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 44 वनडे मुकाबला खेला गया है. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई हैं.
West Indies National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team: वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला 8 दिसंबर(रविवार) को सेंट किट्स (St Kitts) के वार्नर पार्क, बैसेटेरे (Warner Park, Basseterre) में खेला जाएगा. पहले वनडे में बांग्लादेश के कप्तान हसन मिराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हैं, वेस्टइंडीज पहले गेंदबाजी करेगी. वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 44 वनडे मुकाबला खेला गया है. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई हैं. दोनों टीमों ने 21-21 वनडे मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, दो मैच का कोई परिणाम नहीं निकला हैं. इस मुकाबले में काटें की टक्कर होने की संभावना है. यहं भी पढ़ें: वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश पहले वनडे मुकाबले में इन रोमांचक मिनी बैटल्स पर रहेगी सबकी निगाहें, ये दिग्गज लाएंगे एक-दूसरे की शामत
बांग्लादेश ने जीता टॉस
Good Toss to Win. Bangladesh opt to bat first#WIvBAN #FamilyCake #Alltime pic.twitter.com/5ksNTeM4zq
— bdcrictime.com (@BDCricTime) December 8, 2024
यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेट कीपर/कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स
बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: जेकर अली, लिटन दास (विकेटकीपर), तंज़ीद हसन, सौम्या सरकार, मेहदी हसन मेराज़(कप्तान), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, रिशद हुसैन, तन्ज़ीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा,
पिच रिपोर्ट: बाउंड्री का आकार काफी छोटा है. 69 मीटर सीधी जमीन पर और 67 मीटर और 70 मीटर चौकोर बाउंड्री. यह एक अच्छी सतह दिखती है. यह घास से अच्छी तरह ढकी हुई है, एक या दो बंजर पैच हैं. यह बहुत कठोर है, यह थोड़ा उछलेगी, बल्ले और गेंद के बीच भी मुकाबला होगा, सैमुअल बद्री और कर्टली एम्ब्रोस का मानना है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2024 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

