क्रिकेट

ICC WTC Points Table: मोहाली टेस्ट में मिली जीत के बाद डब्ल्यूटीसी पॉइंट टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंची टीम इंडिया, जानिए अन्य टीमों का हाल

मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को एक पारी और 222 रनों से हराकर 65 अंक और 54.16 जीत प्रतिशत के साथ पांचवें पायदान पर काबिज है. टीम इंडिया को अबतक खेले 10 टेस्ट में से 5 में जीत मिली है जबकि 3 में उसे हार का सामना करना पड़ा है.

ICC WTC Points Table: मोहाली टेस्ट में मिली जीत के बाद डब्ल्यूटीसी पॉइंट टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंची टीम इंडिया, जानिए अन्य टीमों का हाल
टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और श्रीलंका (Sri Lanka) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला टेस्ट मोहाली (Mohali) स्थित पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. मोहाली टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया ने श्रीलंका को एक पर और 222 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. दूसरी पारी में श्रीलंका की पूरी टीम 60 ओवर में महज 178 रन बना कर आलआउट हो गई. IND vs SL Test Series: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा- रविंद्र जडेजा चाहते थे कि मैं पारी समाप्ति की घोषणा करूं

इस टेस्ट को जीतने के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप अंक तालिका 2021-2023 में टीम इंडिया के कुल अंक 65 और प्रतिशत अंक 54.16 हो गए हैं. टीम इंडिया अभी भी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप अंक तालिका में दक्षिण अफ्रीका के बाद पांचवें स्थान पर है, क्योंकि उसके पास अंकों का प्रतिशत कम है.

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया नंबर एक पर हैं. शानदार प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलिया 52 अंक कर लिए है. पाकिस्तान 36 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. 24 अंक के साथ श्रीलंका तीसरे पायदान पर हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका 36 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है.

अंकतालिका पर एक नजर-

Teams Percentage Points Points Won Lost Drawn Series Penalty Overs
Australia 86.66 52 4 0 1 1
Pakistan 75.00 36 3 1 0 0
Sri Lanka 66.66 24 2 1 0 2
 South Africa 60.00 36 3 2 0 2
India 54.16 65 5 3 2 4  3
New Zealand 38.88 28 2 3 1 3
Bangladesh 25.00 12 1 3 0 2
West Indies 25.00 12 1 3 0 2 -
England 09.25 10 1 6 2 2

मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को एक पारी और 222 रनों से हराकर 65 अंक और 54.16 जीत प्रतिशत के साथ पांचवें पायदान पर काबिज है. टीम इंडिया को अबतक खेले 10 टेस्ट में से 5 में जीत मिली है जबकि 3 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट 12 मार्च से बेंगलुरु में खेला जाएगा.

आईसीसी ने प्वॉइंट सिस्टम में भी बड़ा बदलाव किया है. हालांकि टीम की रैंकिंग पहले की तरह पर्सेंटेज के आधार पर ही तय होगी. अब डब्ल्यूटीसी के दूसरे सीजन में एक मैच जीतने पर टीम को 12 अंक मिलेंगे. मुकाबला टाई होने पर दोनों टीमों को छह-छह जबकि ड्रॉ होने की स्थिति में चार-चार अंक मिलेंगे. इसके अलावा स्लो ओवर रेट के लिए टीमों के पॉइंट्स में भी कटौती होगी.

दो मैचों की सीरीज में कुल 24 प्वॉइंट्स होंगे, तीन मैचों की सीरीज में कुल 36 प्वॉइंट्स, चार मैचों की सीरीज में कुल 48 प्वॉइंट्स और पांच मैचों की सीरीज में कुल 60 प्वॉइंट्स होंगे. इसके अलावा टेस्ट ड्रॉ होने पर दोनों टीमों को 33.33 प्रतिशत अंक मिलेंगे.

इस बार भी डब्ल्यूटीसी में 9 टीमों ने हिस्सा लिया हैं. सभी टीमें एक दूसरे के खिलाफ छह सीरीज खेलेंगी. डब्ल्यूटीसी के दूसरे चरण में इंग्लैंड सर्वाधिक 21 टेस्ट खेलेगी जबकि उसके बाद भारत (19), ऑस्ट्रेलिया (18) और दक्षिण अफ्रीका (15) का नंबर आता है. न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टीमें 13 जबकि पाकिस्तान 14 टेस्ट खेलेगा. पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम विजेता बनी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2022 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).