ICC WTC Final Day 6: दूसरी पारी में महज 170 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को जीत के लिए बनाने होंगे 139 रन

भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच साउथहैंपटन में खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 के फाइनल मुकाबले की दूसरी पारी में पूरी भारतीय टीम170 रनों पर ऑल आउट हो गई. विपक्षी टीम न्यूजीलैंड को अब यह मुकाबला जीतने के लिए 139 रन बनाने होंगे. टीम के लिए 23 वर्षीय युवा विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत ने 41 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली.

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (Photo Credits: ICC)

लंदन, 23 जून: भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच साउथहैंपटन (Southampton) में खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 (ICC World Test Championship 2021) के फाइनल मुकाबले की दूसरी पारी में पूरी भारतीय टीम 170 रनों पर ऑल आउट हो गई. विपक्षी टीम न्यूजीलैंड को अब यह मुकाबला जीतने के लिए 139 रन बनाने होंगे. टीम के लिए 23 वर्षीय युवा विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने 41 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. पंत ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 88 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके लगाए.

ऋषभ पंत के अलावा टीम के लिए दूसरी पारी में रोहित शर्मा ने 81 गेंद में दो चौके की मदद से 30, शुभमन गिल ने 33 गेंद में आठ, चेतेश्वर पुजारा ने 80 गेंद में दो चौके की मदद से 15, कप्तान विराट कोहली ने 29 गेंद में 13, उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने 40 गेंद में एक चौका की मदद से 15, रविंद्र जड़ेजा ने 49 गेंद में दो चौके की मदद से 16, रविचंद्रन अश्विन ने 19 गेंद में सात, मोहम्मद शमी ने 10 गेंद में तीन चौके की मदद से 13, इशांत शर्मा ने छह गेंद में नाबाद एक और जसप्रीत बुमराह बिना खाता खोले आउट हुए.

यह भी पढ़ें- ICC Test Rankings: आईसीसी ने जारी की टॉप 10 टेस्ट बल्लेबाजों की लेटेस्ट रैंकिंग, देखें किन खिलाड़ियों का टेस्ट क्रिकेट में है वर्चस्व

किवी टीम के लिए दूसरी पारी में टिम साउदी ने सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की. उन्होंने रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को आउट किया. साउदी के अलावा टीम के लिए ट्रेंट बोल्ट ने भी तीन अहम विकेट चटकाए. बोल्ट ने अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत और रविचंद्रन अश्विन को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

इसके अलावा टीम के लिए काइल जैमिसन ने दो और नील वेगनर ने एक सफलता प्राप्त की.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल