ICC WTC Final 2021: न्यूजीलैंड के इस पूर्व कप्तान का दावा, डब्ल्यूटीसी फाइनल में New Zealand का पलड़ा भारी

मैकुलम ने स्पोर्ट्स टुडे को बताया, इस मैच से पहले न्यूजीलैंड को जो मैच अभ्यास मिलने जा रहा है, वह उसे फायदा पहुंचाएगा. मुझे लगता है कि यह मैच काफी करीबी होने जा रहा है. जैसे न्यूजीलैंड भारत का सम्मान करता है, एक प्रशंसक के रूप में, मैं भारत का सम्मान करता हूं. मैं जानता हूं कि उनके पास लड़ने की शानदार भावना है.

न्यूजीलैंड की टीम (Photo Credits: Getty Images)

लंदन: इंग्लैंड (ENgland) की परिस्थितियों से न्यूजीलैंड (New Zealand) को 18 जून से साउथेम्प्टन (Southampton) में शुरू हो रहे पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई वाले भारत से भिड़ना है और ऐसे में उसके पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम (Brendon McCullum) को लगता है कि इस मैच में कीवी टीम का पलड़ा भारी रहेगा. WTC Final 2021: डब्ल्यूटीसी फाइनल के पहले न्यूजीलैंड के इस गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान, कहा- विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल विशेष है

मैकुलम ने स्पोर्ट्स टुडे को बताया, इस मैच से पहले न्यूजीलैंड को जो मैच अभ्यास मिलने जा रहा है, वह उसे फायदा पहुंचाएगा. मुझे लगता है कि यह मैच काफी करीबी होने जा रहा है. जैसे न्यूजीलैंड भारत का सम्मान करता है, एक प्रशंसक के रूप में, मैं भारत का सम्मान करता हूं. मैं जानता हूं कि उनके पास लड़ने की शानदार भावना है.

101 टेस्ट खेलने वाले और ट्रिपल टेस्ट सेंचुरियन क्लब के सदस्य पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कहा, मुझे लगता है कि हम एक शानदार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल देखेंगें. सर्वश्रेष्ठ टीम की जीत और शानदार खेल देखने को मिलेगा.

न्यूजीलैंड की 20 सदस्यीय टीम जहां डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले मेजबान टीम के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज की तैयारी में है, वहीं भारतीय टीम फिलहाल मुंबई में क्वारंटाइन में है. डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद भारत अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड