ICC WTC Final 2021: न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने रखी डिमांड, डब्ल्यूटीसी के फाइनल में ऐसी पिच चाहते है Kane Williamson

आईसीसी की वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में विलियमसन ने कहा, "हां, भारत के पास शानदार अटैक है. यह एक बेहतरीन टीम है. हम आज भारतीय टीम के आक्रमण में वही पैनापन देख रहे हैं जो आस्ट्रेलिया में दिखती रही है. चाहें तेज गेंदबाजी हो या फिर स्पिन, भारतीय गेंदबाजी में काफी विविधता और शक्ति है."

केन विलियमसन (Photo Credits: Getty Images)

लंदन: न्यूजीलैंड (New Zealand) के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) का ध्यान अब धीरे-धीरे भारत के साथ होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल (WTC) की ओर खिंच रहा है. यही कारण है कि विलियमसन ने कहा है कि 18 जून से होने वाले इस मुकाबले के लिए सााउथेम्पटन (Southampton) की पिच पर अधिक घास (Grass) नहीं होनी चाहिए. विलियमसन ने भारतीय गेंदबाजी अटैक को शानदार करार दिया और साथ ही कहा कि इसमें काफी गहराई है. ICC WTC Final 2021: ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी का दावा, डब्ल्यूटीसी के फाइनल में इस वजह से न्यूजीलैंड को मिल सकता है फायदा

आईसीसी की वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में विलियमसन ने कहा, "हां, भारत के पास शानदार अटैक है. यह एक बेहतरीन टीम है. हम आज भारतीय टीम के आक्रमण में वही पैनापन देख रहे हैं जो आस्ट्रेलिया में दिखती रही है. चाहें तेज गेंदबाजी हो या फिर स्पिन, भारतीय गेंदबाजी में काफी विविधता और शक्ति है."

विलियमसन ने साउथेम्पटन की पिच को लेकर भी अपनी राय जाहिर की और कहा कि चूंकी इंग्लैंड में इन दिनों खूब बारिश हो रही है, लिहाजा क्यूरेटर को पिच पर कम घास रखनी चाहिए.

केन ने कहा, "इसकी घास हटा देनी चाहिए और इसे अच्छी तरह रोल भी करना चाहिए. अभी जितनी बारिश हो रही है, उसे देखते हुए क्यूरेटर को पिच पर कम घास रखनी चाहिए. यहां का माहौल अलग है और यहां ड्यूक्स गेंद का सामना करना काफी रोचक होगा."

भारत और न्यूजीलैंड के बीच डब्ल्यूटीसी का फाइनल 18 से 22 जून तक साउथेम्पटन के एजेस बाउल स्टेडियम में होना है. कीवी टीम काफी पहले इंग्लैंड पहुंचकर मेजबान टीम से टेस्ट सीरीज खेल रही है जबकि भारतीय टीम तीन जून को इंग्लैंड पहुंचने के बाद आइसोलेशन में है.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Schedule: विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद जारी होगा IPL का पूरा शेड्यूल, राजीव शुक्ला ने दिया बड़ा अपडेट; VIDEO

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Prediction: निर्णायक वनडे मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगी पाकिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\