Kane Williamson के लिए Mohammed Siraj ने बनाया मास्टर प्लान, अगर मौका मिला तो ऐसे करेंगे न्यूजीलैंड के कप्तान का शिकार

उन्होंने कहा, "हम इंग्लैंड रवाना होने से पहले क्वारंटीन में है. आईपीएल के स्थगित होने के बाद हमने कोई क्रिकेट नहीं खेला लेकिन न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है, इसलिए कीवी टीम को इंग्लिश वातावरण में ढलने के लिए ज्यादा समय मिलेगा."

मोहम्मद सिराज (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) का कहना है कि अगर उन्हें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले में खेलने का मौका मिलता है तो वह न्यूजीलैंड (New Zealand) के कप्तान केन विलियम्सन (Kane Williamson) को डॉट गेंद से परेशान करने की कोशिश करेंगे. ICC WTC Final 2021: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तैयारियों में जुटी टीम इंडिया, जिम में जमकर बहाया पसीना, देखें वीडियो

सिराज ने कहा, "मैं एक ही स्थान पर लगातार गेंद करने की कोशिश करूंगा और मेरा ध्यान विलियम्सन को डॉट गेंद कराने पर केंद्रित रहेगा, जिससे उनपर दबाव बढ़े. मैं उन्हें शॉट लगाने के लिए मजबूर करूंगा जिससे उनके आउट होने के मौके ज्यादा रहें."

सिराज ने इस साल के शुरूआत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत को मिली 2-1 की टेस्ट सीरीज जीत में अहम भूमिक निभाई थी.

सिराज ने एबीपी न्यूज से कहा, "ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर बाउंस और तेजी थी तो मैंने अच्छी लेंग्थ में वहां गेंदबाजी की. लेकिन इंग्लैंड में स्विंग रहेगी तो मैं कोशिश करूंगा कि बल्लेबाज फ्रंट फुट पर खेले."

उन्होंने कहा, "हम इंग्लैंड रवाना होने से पहले क्वारंटीन में है. आईपीएल के स्थगित होने के बाद हमने कोई क्रिकेट नहीं खेला लेकिन न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है, इसलिए कीवी टीम को इंग्लिश वातावरण में ढलने के लिए ज्यादा समय मिलेगा."

गेंदबाज ने कहा, "मैं यह नहीं कि यह तकनीकी बदलाव है. मेरे अंदर पूरी तरह मनोवैज्ञानिक परिवर्तन आया है. पहले मैं मैदान पर बैचेन हो जाता था लेकिन अब मैं इन चीजों से उबर गया हूं."

उन्होंने कहा, "मैंने अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की है. मैंने जिम में काफी समय बिताया है." विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के अलावा भारतीय टीम को अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है.

Share Now

संबंधित खबरें

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

PAK vs BAN 1st Test Day 2 Mirpur Pitch Report And Weather Update: मीरपुर में दूसरे दिन बारिश बनेगी विलेन या पाकिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, जानें मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम का हाल

PAK vs BAN 1st Test Day 2 Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच थोड़ी देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेल, यहां जेन भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव, जानें सभी डिटेल्स

BAN vs NZ, 2nd T20I 2026 Live Score Update: चटगांव में बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट