ICC WTC Final 2021: पूर्व विकेटकीपर पार्थिक पटेल में विराट कोहली की कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा
उन्होंने कहा, " विराट कोहली के पास अब मौका है कि वह बतौर कप्तान अपना पहला आईसीसी खिताब जीते. उन्होंने कई आईसीसी टूनार्मेंटों में भारत का नेतृत्व किया है, लेकिन यह सबसे बड़ा है. अगर भारत उनकी कप्तानी में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतती है तो यह कोहली के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी."
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने कहा है कि विराट कोहली (virat Kohli) ने बतौर कप्तान अब तक कोई भी आईसीसी (ICC) टूर्नामेंट खिताब नहीं जीता है और अब उनके पास विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल को जीतकर इस खिताबी सूखे को खत्म करने का मौका है. भारत को साउथम्पटन (Southampton) में 18 से 22 जून तक न्यूजीलैंड (New Zealand) के साथ डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेलना है. ICC WTC Final 2021: विराट कोहली बोले- वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने का मौका पाकर खुशी हुई
पटेल ने एक टीवी शो में कहा, " यह क्रिकेट का सबसे बेस्ट फॉर्मेट है. हर कोई टेस्ट खिलाड़ी बनना चाहता है और अब यहां टेस्ट चैंपियनशिप का विश्व कप है."
उन्होंने कहा, " विराट कोहली के पास अब मौका है कि वह बतौर कप्तान अपना पहला आईसीसी खिताब जीते. उन्होंने कई आईसीसी टूनार्मेंटों में भारत का नेतृत्व किया है, लेकिन यह सबसे बड़ा है. अगर भारत उनकी कप्तानी में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतती है तो यह कोहली के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी."
कोहली 2017 के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और 2019 में 50 ओवरों के विश्व कप में भारत की कप्तानी कर चुके हैं. भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान से 180 रन से जबकि विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से 18 रन से हार का सामना करना पड़ा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2021 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).