ICC WTC Final 2021: इंट्रास्क्वाड मैच में जमकर गरजे भारतीय खिलाड़ी, पंत ने लगाया शानदार छक्का, देखें वीडियो

भारतीय टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड पहुंच चुकी है. विराट सेना इंग्लैंड में कुछ दिन क्वारंटीन रहने के बाद अब मैदान में पसीना बहाना शुरू कर दी है. इसी कड़ी में बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों का एक वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है.

भारतीय खिलाड़ी Photo Credits: BCCI)

लंदन, 12 जून: भारतीय टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड पहुंच चुकी है. विराट सेना इंग्लैंड में कुछ दिन क्वारंटीन रहने के बाद अब मैदान में पसीना बहाना शुरू कर दी है. इसी कड़ी में बीसीसीआई (BCCI) ने भारतीय खिलाड़ियों का एक वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में सभी खिलाड़ी एक इंट्रास्क्वाड मैच खेलते हुए नजर आए रहे हैं.

इस प्रैक्टिस मैच में सबसे पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और मोहम्‍मद शमी (Mohammed Shami) को दिखाया गया है. शमी गेंद को अपने हाथ में उछालते हुए बुमराह के साथ बात करते हुए नजर आ रहे हैं. इसके पश्चात् शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा जैसे युवा एवं अनुभवी खिलाड़ियों को बल्लेबाजी करते हुए दिखाया गया है.

यह भी पढ़ें- ICC WTC Final 2021: भारतीय टीम के लिए बजी खतरे की घंटी, फाइनल मुकाबले से पूर्व इस किवी खिलाड़ी ने मचाया इंग्लैंड में तहलका

मैच के दौरान 21 वर्षीय युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर को एक शानदार कैच लपकते हुए भी देखा जा सकता है. वीडियो के आखिर में विस्फोटक युवा विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा करते हैं. बीसीसीआई ने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले भारतीय टीम के लिए इंट्रास्‍क्‍वाड मैच का पहला दिन अच्छा रहा.

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 18 जून से 22 जून के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच के लिए साउथैम्‍प्‍टन में उतरेंगी. किवी टीम मौजूदा समय में जहां इंग्लैंड के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में व्यस्त है. वहीं भारतीय टीम इंग्लिश परिस्थितियों में ढलने के लिए कोशिश कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs West Indies 3rd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में कल होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड