ICC WTC: आईसीसी के सीईओ Geoff Allardyce का बड़ा बयान, कहा- डब्ल्यूटीसी के अगले सीजन में भी अंकों के प्रतिशत का नियम रहेगा लागू

उन्होंने कहा, " जब हमने प्रतियोगिता के पहले 12 महीनों को देखा तो हमारे पास कई टीमें थीं, लेकिन यह सब उनके द्वारा खेली गई सीरीज के सापेक्ष था. इसलिए टीमों की निरंतर आधार पर तुलना करने का एक तरीका यह है कि उनके द्वारा खेले गए मैचों में उपलब्ध अंकों का अनुपात वास्तव में जीता गया है. और उस प्रतिशत ने चैंपियनशिप के दूसरे भाग में हमारी अच्छी मदद की है."

आईसीसी (Photo Credits: Facebook)

दुबई: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2021-2023 अवधि में भी रैंकिंग वाली टीमों के लिए अंकों के प्रतिशत (पर्सेंटेज आफ प्वाइंटस) का नियम लागू रखेगा. आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्योफ एलार्डिस (Geoff Allardyce) ने इसकी जानकारी दी. एलार्डिस ने कहा, " हम रैंकिंग वाली टीमों के लिए अंकों के प्रतिशत के साथ बने रहेंगे. मुझे लगता है कि उस प्रतिशत ने प्रतियोगिता के दूसरे भाग में हमारी अच्छी मदद की. अब हम इसे दूसरी टेस्ट चैंपियनशिप में भी लागू रखना चाहते हैं." ICC WTC Final 2021: डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम हुई घोषित, इन दिग्गजों को मिला मौका

उन्होंने कहा, " जब हमने प्रतियोगिता के पहले 12 महीनों को देखा तो हमारे पास कई टीमें थीं, लेकिन यह सब उनके द्वारा खेली गई सीरीज के सापेक्ष था. इसलिए टीमों की निरंतर आधार पर तुलना करने का एक तरीका यह है कि उनके द्वारा खेले गए मैचों में उपलब्ध अंकों का अनुपात वास्तव में जीता गया है. और उस प्रतिशत ने चैंपियनशिप के दूसरे भाग में हमारी अच्छी मदद की है."

एलार्डिस ने आगे कहा, "अब हम प्रति टेस्ट मैच में अंकों की एक मानकीकृत संख्या रख सकते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह दो टेस्ट मैचों की सीरीज है या पांच टेस्ट मैचों की. लेकिन हर टीम को जीतने वाले अंकों के प्रतिशत के आधार पर आंका जाएगा, न कि कुल मिलाकर. चार साल पहले प्रतियोगिता बनाने का उद्देश्य विश्व स्तर पर टेस्ट क्रिकेट में अधिक रुचि लाने का प्रयास करना था."

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड