ICC World Test Championship Final: अहम मुकाबले को लेकर ICC ने जारी किये दिशा-निर्देश

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 18 से 22 जून को इंग्लैंड के साउथैम्प्टन में खेला जायेगा. चैंपियनशिप के फाइनल के लिए आईसीसी ने तमाम नियम कायदों का ऐलान कर दिया है,.

आईसीसी (Photo Credits: Facebook)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 18 से 22 जून को इंग्लैंड के साउथैम्प्टन में खेला जायेगा. चैंपियनशिप के फाइनल के लिए आईसीसी ने तमाम नियम कायदों का ऐलान कर दिया है, जिसमें प्लेइंग कंडीशन, रिजर्व डे और मुकाबला टाई या ड्रॉ होने पर परिणाम क्या होगा, जैसे तमाम सवालों की जानकारी दी है. जानकारी के लिए बता दें कि अगर यह मैच ड्रॉ होता है, तो दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया जायेगा. नियमों से जानकारी के लिए आईसीसी ने 98 पन्नों की एक पुस्तिका भी जारी की है, जिसमें मैच में लागू किये जाने वाले सभी नियमों को सारगर्भित रूप से बताया गया है.

5 दिन खेल पूरा होने पर रिजर्व डे का इस्तेमाल नहीं: 

आईसीसी ने बताया कि दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच के नियमित दिनों में जितने भी समय का नुकसान होगा, उसकी भरपाई के लिए रिजर्व डे होगा. रिजर्व डे पर मैच तभी खेला जाएगा जब पांचों नियमित दिन में भी बर्बाद हुए समय की भरपाई नहीं हो सकेगी. इसमें मैच के शुरू होने और खत्म होने का समय भी है. हालांकि पांच दिनों मे खेल का परिणाम घोषित होने पर भी रिजर्व डे का इस्तेमाल नहीं होगा. मैच रेफरी दोनों टीमों के बर्बाद हुए समय की नियमित अपडेट देंगे. रिजर्व डे का इस्तेमाल करने पर अंतिम निर्णय की घोषणा पांचवें दिन के अंतिम घंटे की शुरुआत में की जाएगी.

यह भी पढ़ें- ICC Test Championship: Rohit Sharma और Virat Kohli के साथ टीम इंडिया ने शुरू किया पृथकवास, इंग्लैंड में न्यूजीलैंड से लेना है लोहा

इस गेंद से खेला जायेगा फाइनल मुकाबला:

भारत और न्यूजीलैंड के बीच WTC का फाइनल मुकाबला ग्रेड-1 ड्यूक क्रिकेट बॉल से खेला जाएगा. इसके अलावा शॉर्ट रन के मामले में थर्ड अंपायर ऑन फील्ड अंपायर के कॉल पर रिव्यू कर सकता है और उनसे बात कर अंतिम निर्णय ले सकता है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट प्लेइंग कंडीशन्स में हुए बदलाव भी देखने को मिलेंगे. इसमें टीवी अंपायर द्वारा रियल टाइम में शॉर्ट रन की जांच करना, एलबीडब्ल्यू रेफरल के लिए बढ़ाई गई मार्जिन की ऊंचाई शामिल है. इसके अलावा फील्डिंग करने वाली टीम के कप्तान या बर्खास्त बल्लेबाज भी अंपायर से पुष्टि कर सकता है कि क्या पगबाधा के लिए खिलाड़ी के रेफरल लेने के फैसले से पहले गेंद को खेलने का वास्तविक प्रयास किया गया है या नहीं.

2 जून को रवाना होगी भारतीय टीम:

भारत की टीम 2 जून को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलने के लिए इंग्लैंड रवाना होगी. इस दौरे में जाने वाले खिलाड़ी अभी क्वारंटाइन हैं. भारत ने इस दौरे के लिए 20 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड पहुंच चुकी है. न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलेगी.

यह भी पढ़ें- T20I वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो रहा है Ravi Shastri का कांट्रैक्ट, ये 3 पूर्व दिग्गज खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के नए कोच

भारतीय टीम का स्क्वाड:

विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल (फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर, फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka 3rd ODI Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

England vs Sri Lanka 3rd ODI Match Key Players To Watch: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें