ICC World Cup 2023: 20 साल बाद रिपीट हो रहा है इतिहास, टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया फाइनल से पहले दोहरा रहा ये दिलचस्प आंकड़े

India vs Australia World Cup Final: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भिड़ने के लिए पूरी तरफ तैयार हैं. दोनों टीमों के बीच ये फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले 20 साल पुराने आंकड़े रिपीट हुए हैं.

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2003 और 2023 (Photo Credits: Twitter)

India vs Australia Final World Cup 2023: ईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ICC ODI World Cup 2023) अपने अंतिम चरण पर पहुंच गया हैं. रविवार यानी 19 नवंबर को वर्ल्ड कप का विजेता मिल जाएगा. वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला रविवार को टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच खेला जाएगा. किसी ने सही कहा हैं कि इतिहास खुद को दोहराता है. ऐसा ही कुछ वर्ल्ड कप 2023 में देखने को मिला है.

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीमें एक बार फिर उसी जगह पर आ कर खड़ी हो गई हैं, जहां वे 20 साल पहले थीं. लेकिन अब फर्क इतना सा है कि टीम इंडिया की जगह ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलिया की जगह टीम इंडिया खड़ी है. टीम इंडिया अब काफी मजबूत नजर आ रही है और तीसरी बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बेहद करीब है. यह संभव होगा कि नहीं, इस बात का फैसला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. World Cup 2023 के समापन समारोह में जलवा बिखेरेंगी अमेरिकी पॉपस्टार दुआ लीपा, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

टीम इंडिया पर भारी पड़ गई थी ऑस्ट्रेलिया

दरअसल वर्ल्ड कप 2003 का फाइनल मुकाबला टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था. इस मुकाबले में सौरव गांगुली की कप्तानी वाली टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा था. रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया टीम इंडिया पर भारी पड़ गई थी. लेकिन इस बार समीकरण टीम इंडिया के पक्ष में नजर आ रहा हैं. दिलचस्प बात यह है कि 20 साल पुराने आंकड़े इस वर्ल्ड कप में दोहराए जा रहे हैं.

वर्ल्ड कप 2003 में ऐसा हुआ था

ऑस्ट्रेलिया की टीम आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2003 की सबसे मजबूत टीमों में से एक थी. ऑस्ट्रेलिया ने 10 मैच खेले और सभी मुकाबले जीते थे. रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम ने ग्रुप स्टेज पर टीम इंडिया को हरा दिया था. सौरव गांगुली की कप्तानी वाली टीम इंडिया लगातार 8 मुकाबले जीतने के बाद फाइनल में पहुंची थी. लेकिन टीम इंडिया फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थीं.

2023 में रिपीट हुए 20 साल पुराने आंकड़े

टीम इंडिया ने 2003 के आंकड़ो को 20 साल बाद फिर दोहराया है. टीम इंडिया ने इस वर्ल्ड कप में 10 मैच खेले हैं और सभी मुकाबले जीते हैं. इसके बाद टीम इंडिया फाइनल में पहुंची है. टीम इंडिया ग्रुप स्टेज पर ऑस्ट्रेलिया को हराया था. वहीं ऑस्ट्रेलिया लगातार 8 मैच जीतने के बाद फाइनल में पहुंची है. इससे पहले 2003 में टीम इंडिया लगातार 8 मैच खेलकर फाइनल में पहुंचा था.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\