ICC World Cup 2019: विनर टीम को मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि, हारने वाली टीम को भी मिलेगा इनाम

आगामी आईसीसी विश्व कप की विजेता टीम को 40 लाख डालर मिलेंगे जो टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ी ईनामी राशि है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Twitter)

लंदन: आगामी आईसीसी विश्व कप की विजेता टीम को 40 लाख डालर मिलेंगे जो टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ी ईनामी राशि है. दस टीमों के टूर्नामेंट के विजेता को एक ट्राफी भी दी जायेगी. आईसीसी के बयान के अनुसार टूर्नामेंट की कुल ईनामी राशि एक करोड़ डालर होगी. जबकि उपविजेता को 20 लाख डालर दिये जायेंगे. वहीं सेमीफाइनल हारने वाली दोनों टीम को आठ लाख डालर मिलेंगे. तीस मई से शुरू हो रहा टूर्नामेंट 11 जगहों पर खेला जायेगा. हर लीग मैच के लिये भी ईनामी राशि है.

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 ईनामी राशि:

विजेता: 40 लाख डालर

उपविजेता: 20 लाख डालर

सेमीफाइनल हारने वाली टीम: आठ आठ लाख डालर

हर लीग मैच के विजेता: 40000 डालर

लीग चरण से आगे जाने वाली टीम को: एक लाख डालर

टूर्नामेंट का फाइनल मैच 14 जुलाई को क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में होगा. सेमीफाइनल मुकाबले मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड और बर्मिघम के एजबेस्टन मैदान पर क्रमश: नौ और 11 जुलाई को खेले जाएंगे। पहला मैच मेजबान इंग्लैंउ और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें अभी तक एक बार भी विश् कप का खिताब नहीं जीत पाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England Women's National Cricket Team vs South Africa Women's National Cricket Team Live Score Update: लंदन में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है दूसरा सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

ENG W vs SA W, T20 World Cup 2026 2nd Semi Final Match Toss Winner Prediction: महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा भारी

ENG W vs SA W, T20 World Cup 2026 2nd Semi Final Match Key Players To Watch: आज महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें