ICC World Cup 2019: पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 49 रनों से दी शिकस्त
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने यहां लॉर्डस स्टेडियम में रविवार को खेले गए विश्व कप-2019 के मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 49 रनों से हराया. टूर्नामेंट में यह पाकिस्तान की दूसरी जीत है. इससे पहले, पाकिस्तान ने इंग्लैंड को मात दी थी.
लंदन: पाकिस्तान (Pakistan) क्रिकेट टीम ने यहां लॉर्डस स्टेडियम में रविवार को खेले गए विश्व कप-2019 के मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका (South Africa) को 49 रनों से हराया. टूर्नामेंट में यह पाकिस्तान की दूसरी जीत है. इससे पहले, पाकिस्तान ने इंग्लैंड को मात दी थी.
लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 259 रन ही बना सकी. दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे अधिक रन कप्तान फाफ डु प्लेसिस (63) ने बनाए. इसके अलावा, क्विंटन डी कॉक ने 47 रनों का योगदान दिया. आंदिले फेहुलक्वायो 46 रन बनाकर नाबाद रहे.
🇵🇰 keep their #CWC19 semi-final hopes alive!
They beat 🇿🇦 by 49 runs, with Amir and Riaz among the wickets after half-centuries from Sohail and Azam took them to 308/7. #WeHaveWeWill pic.twitter.com/vjJgNm11Cb
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 23, 2019
पाकिस्तान की ओर से शादाब खान और वहाब रियाज ने तीन-तीन विकेट लिए. मोहम्मद आमिर को दो और शाहीन अफरीदी को एक विकेट मिला.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2019 11:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

