ICC Cricket World Cup 2019: बेटी की मौत के बावजूद पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप में खेलेंगे आसिफ अली

विश्व कप (Cricket World Cup) के लिए पाकिस्तान (Pakistan) टीम में शामिल किए गए बल्लेबाज आसिफ अली (Asif Ali) ने बेटी की मौत के बावजूद टूर्नामेंट में खेलेंगे. क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, आसिफ की बेटी को स्टेफ 4 कैंसर था, जिसका कि अमेरिका में इलाज चल रहा था, जहां उनकी मौत हो गई.

आसिफ अली (Photo Credits: Getty Images)

ICC Cricket World Cup 2019: विश्व कप (Cricket World Cup) के लिए पाकिस्तान (Pakistan) टीम में शामिल किए गए बल्लेबाज आसिफ अली (Asif Ali) ने बेटी की मौत के बावजूद टूर्नामेंट में खेलेंगे. क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, आसिफ की बेटी को स्टेफ 4 कैंसर था, जिसका कि अमेरिका में इलाज चल रहा था, जहां उनकी मौत हो गई. आसिफ को सोमवार को ही विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम में चुना गया था, लेकिन अब वह टीम को छोड़कर अमेरिका जाएंगे. आसिफ को आबिद अली के स्थान पर टीम में चुना गया है.

पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने सोमवार को कहा, "आबिद की जगह आसिफ को चुनना मुश्किल फैसला था. हमें मध्यक्रम में, खासकर छठे-सातवें क्रम में पावर-हिटर की जरूरत थी. आसिफ ने इंग्लैंड में ऐसी दो पारियां खेलीं. उनकी इन्हीं पारियों ने विश्व कप के लिए हमें विकल्प दे दिया." पाकिस्तान टीम प्रबंधन अब आसिफ के अमेरिका जाने का प्रबंध करेगा.

यह भी पढ़ें- शाहिद अफरीदी ने कहा- क्रिकेट मेरी लड़कियों के लिए नहीं है

इंजमाम ने आसिफ को लेकर कहा, "आसिफ इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. उनके अमेरिका जाने के इंतजाम किए जा रहे हैं. उम्मीद है कि वे पाकिस्तान के पहले अभ्यास मैच से पहले लौट आएंगे, लेकिन अगर यदि वह उस दिन तक नहीं लौट सके, तो भी हम उनका तब तक इंतजार करेंगे, जब तक कि वे लौटकर नहीं आ जाते."

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड