ICC Womens T20 World Cup Squads: टीम इंडिया, इंग्लैंड समेत 11 टीमों का हुआ ऐलान, यहां देखें सभी स्क्वाड की पूरी लिस्ट
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम ग्रुप-ए का हिस्सा है. इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स की टीम शामिल है. भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर संभालेंगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी सोफी मोलिनक्स के हाथों में होगी. वहीं पाकिस्तान टीम की कमान फातिमा सना संभाल रही हैं.
ICC Womens T20 World Cup 2026 Squads: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Womens T20 World Cup 2026) का आगाज होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण खेला जाएगा, जिसकी मेजबानी इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) कर रहा है. टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 6-6 टीमों के दो ग्रुप में बांटा गया है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका महिला टीम के बीच खेला जाएगा. अब तक 12 में से 11 टीमों ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जबकि श्रीलंका एकमात्र ऐसी टीम है जिसने अभी तक अपने खिलाड़ियों की घोषणा नहीं की है. यह भी पढ़ें: ENG W vs IND W, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: काउंटी ग्राउंड में इंग्लैंड महिला की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
ग्रुप-ए की सभी टीमों के स्क्वाड का हुआ ऐलान
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम ग्रुप-ए का हिस्सा है. इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स की टीम शामिल है. भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर संभालेंगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी सोफी मोलिनक्स के हाथों में होगी. वहीं पाकिस्तान टीम की कमान फातिमा सना संभाल रही हैं.
ग्रुप-ए में शामिल टीमों का स्क्वाड
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव.
पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एयमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नशारा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब.
बांग्लादेश: निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उप-कप्तान), शर्मिन अख्तर सुप्ता, शोभना मोस्तरी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, राबेया खान, फाहिमा खातून, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, मारुफा अख्तर, शंजीदा अख्तर माघला, सुल्ताना खातून, दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, ताज नेहर.
साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, नादीने डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, शबनम इस्माइल, सिनालो जाफ्ता, मारिजाने केप्प, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, काराबो मेसो, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने, क्लोय ट्रायॉन, डेन वेन नीर्कर्क.
ऑस्ट्रेलिया: सोफी मोलिनक्स (कप्तान), निकोला केरी, एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैक्ग्रा, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वॉल, जॉर्जिया वेयरहम.
नीदरलैंड्स: बैबेट डी लीडे (कप्तान), कैरोलीन डी लैंग, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, हन्ना लैंडहीर, हीथर सीजर्स, आइरिस ज्विलिंग, इसाबेल वान डेर वोनिंग, लारा लीमहुइस, मायरथे वान डेन राड, फेबे मोल्केनबोअर, रॉबिन रिज्के, रोजाली लॉरेंस, सान्या खुराना, सिल्वर सीजर्स, स्टर्रे कालिस.
ग्रुप-बी में श्रीलंका को छोड़ सभी टीमों ने घोषित किए स्क्वाड
ग्रुप-बी में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और श्रीलंका की टीमें शामिल हैं. इनमें से न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज पहले महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी हैं. हालांकि श्रीलंका ने अब तक अपने स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है.
ग्रुप-बी में शामिल टीमों का स्क्वाड
वेस्टइंडीज: हेली मैथ्यूज (कप्तान), चिनले हेनरी, डियांड्रा डॉटिन, स्टेफनी टेलर, एफी फ्लेचर, आलिया एलीन, शेमेन कैंपबेल, आसमिनी मुनिसार, करिश्मा रामहरक, जानिलिया ग्लासगो, जहजारा क्लैक्सटन, कियाना जोसेफ, जैदा जेम्स, मैंडी मंगरू, शॉनिशा हेक्टर.
इंग्लैंड: नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, टिली कोर्टेन-कोलमैन, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फिलर, डैनी गिब्सन, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, हीथर नाइट, लिन्से स्मिथ, इसी वोंग, डैनी व्याट-हॉज.
आयरलैंड: गैबी लुईस (कप्तान), एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कूल्टर रेली, अलाना डेलजेल, जॉर्जीना डेम्पसी, एमी हंटर, आर्लीन केली, लुईस लिटिल, एमी मैगुइरे, लारा मैकब्राइड, कारा मरे, लीह पॉल, ओर्ला प्रेंडरगास्ट, रेबेका स्टोकेल, एलिस टेक्टर.
न्यूजीलैंड: अमेलिया केर (कप्तान), सूजी बेट्स, सोफी डिवाइन, फ्लोरा डेवनशायर, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पॉली इंग्लिस, जेस केर, रोजमेरी मेयर, नैंसी पटेल, जॉर्जिया प्लिमर, इजी शार्प, ली ताहूहू.
स्कॉटलैंड: कैथरीन ब्राइस (कप्तान), क्लो एबेल, ओलिविया बेल, सारा ब्राइस, डार्सी कार्टर, प्रियनज चटर्जी, गैब्रिएला फोंटेन्ला, कैथरीन फ्रेजर, कर्स्टी गॉर्डन, आइल्सा लिस्टर, मैसी मैसेरा, अबताहा मकसूद, मेगन मैककोल, राहेल स्लेटर, पिप्पा स्प्रौल.
श्रीलंका: अभी स्क्वाड की घोषणा बाकी है.
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 7 जुलाई को लंदन (London) के ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम (Lords Stadium) में खेला जाएगा.