ICC Womens T20 World Cup 2026: महिला टी-20 विश्व कप 2026 में कब, किसके खिलाफ मैच खेलेगी टीम इंडिया, नोट कर लीजिए डेट और शेड्यूल
महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को लॉर्ड्स, लंदन में खेला जाएगा. वहीं दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 30 जून और 2 जुलाई को द ओवल में आयोजित होंगे. भारतीय टीम इस बार अपना पहला आईसीसी महिला टी20 विश्व कप खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
ICC Womens T20 World Cup 2026 India Schedule: आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 (ICC Womens T20 World Cup 2026) का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से इंग्लैंड में होगी. इस बार कुल 12 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी, जिन्हें दो ग्रुपों में बांटा गया है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान की भूमिका निभाएंगी. टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 14 जून को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद भारतीय टीम नीदरलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों का सामना करेगी. ऐसे में फैंस की नजरें टीम इंडिया के प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी. यह भी पढ़ें: WI vs SL Dream11 Prediction, 1st ODI Match: किंग्स्टन में आज वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम
भारत-पाकिस्तान की कब होगी टक्कर?
हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम 14 जून को महिला टी-20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी. टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिए यह टूर्नामेंट का पहला मुकाबला होगा. भारतीय टीम में शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा और स्मृति मंधाना जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के अलावा भारती फुलमाली और नंदनी शर्मा जैसे युवा चेहरों को भी मौका मिला है.
भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारत ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को केवल 3 मुकाबलों में सफलता मिली है. दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला 13 जून 2009 को खेला गया था, जिसमें भारत ने जीत हासिल की थी. पिछले पांच मुकाबलों में भी टीम इंडिया ने चार मैच अपने नाम किए हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का शेड्यूल
महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपना पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद 17 जून को नीदरलैंड्स, 21 जून को दक्षिण अफ्रीका, 25 जून को बांग्लादेश और 28 जून को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत होगी.
तारीख | मैच | स्थान | समय (भारतीय समयानुसार)
14 जून | भारत बनाम पाकिस्तान | बर्मिंघम | शाम 6:30 बजे
17 जून | भारत बनाम नीदरलैंड | लीड्स | शाम 6:30 बजे
21 जून | दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत | मैनचेस्टर | शाम 6:30 बजे
25 जून | भारत बनाम बांग्लादेश | लॉर्ड्स, लंदन | शाम 6:30 बजे
28 जून | ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत | लॉर्ड्स, लंदन | शाम 6:30 बजे
महिला टी-20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव.
महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को लॉर्ड्स, लंदन में खेला जाएगा. वहीं दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 30 जून और 2 जुलाई को द ओवल में आयोजित होंगे. भारतीय टीम इस बार अपना पहला आईसीसी महिला टी20 विश्व कप खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2026 07:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

