ICC Women’s T20 World Cup 2026: हरमनप्रीत कौर करेंगी टीम इंडिया की कप्तानी, 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान

इस टीम में हाल के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाली कुछ नई खिलाड़ियों को भी मौका मिला है, जिनमें भारती फुलमाली, श्री चरणी और क्रांति गौड़ शामिल हैं. विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋचा घोष और यास्तिका भाटिया संभालेंगी, जिससे टीम को मध्यक्रम में लचीलापन मिलेगा. हालांकि, टीम को एक बड़ा झटका ऑलराउंडर अमनजोत कौर की गैरमौजूदगी के रूप में लगा है.

ICC Women’s T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है. यह टूर्नामेंट इस साल जून में इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा. अनुभवी बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर टीम की कप्तानी करेंगी, जबकि सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है.

चयन समिति, जिसकी अगुवाई मुख्य चयनकर्ता अमिता शर्मा कर रही हैं, ने टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण रखा है. बल्लेबाजी क्रम में शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृति मंधाना पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. भारत की टीम पिछले संस्करण (2024) में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी थी, ऐसे में इस बार टीम बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी. CSK vs MI, IPL 2026 44th Match Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम:

इस टीम में हाल के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाली कुछ नई खिलाड़ियों को भी मौका मिला है, जिनमें भारती फुलमाली, श्री चरणी और क्रांति गौड़ शामिल हैं. विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋचा घोष और यास्तिका भाटिया संभालेंगी, जिससे टीम को मध्यक्रम में लचीलापन मिलेगा. हालांकि, टीम को एक बड़ा झटका ऑलराउंडर अमनजोत कौर की गैरमौजूदगी के रूप में लगा है.

अमनजोत कौर की अनुपस्थिति में ऑलराउंड प्रदर्शन की जिम्मेदारी दीप्ति शर्मा और श्रेयंका पाटिल पर होगी. भारत को ग्रुप 1 में रखा गया है, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड जैसी टीमों से कड़ी चुनौती मिलेगी. टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी.

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय महिला टीम (India Women Squad): हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड