ICC Women's T20 World Cup 2024: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसी नजर आएगी भारतीय टीम, यहां देखें कार्यक्रम और अन्य सभी अहम जानकारी

इस साल यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया जाएगा. टूर्नामेंट का यह नौवां सीजन तीन से 20 अक्तूबर तक दुबई और शारजाह में खेला जाएगा. अब एक बार फिर खिताब के लिए टीमों के बीच यूएई में टक्कर होने जा रही है. टीम इंडिया को ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है.

भारतीय राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

ICC Women's T20 World Cup 2024: आगामी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप (ICC Women's T20 World Cup 2024) के लिए भारतीय राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम (Indian National Women's Cricket Team) की घोषणा हो गई है. 27 अगस्त को बीसीसीआई (BCCI) ने टीम का ऐलान किया. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) को टीम की कमान सौंपी गई हैं. वहीं, स्मृति मंधाना (Smriti Mandhan) टीम की उपकप्तान होंगी. महिला चयन समिति ने 15 सदस्यीय टीम का चयन किया हैं. महिला टी20 वर्ल्ड कप का लगातार दूसरे साल आयोजन होने जा रहा है. Smriti Mandhana Stats In T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा रहा हैं स्मृति मंधाना का प्रदर्शन, यहां देखें भारतीय कप्तान के दिलचस्प आंकड़े

इस साल यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित किया जाएगा. टूर्नामेंट का यह नौवां सीजन तीन से 20 अक्तूबर तक दुबई और शारजाह में खेला जाएगा. अब एक बार फिर खिताब के लिए टीमों के बीच यूएई में टक्कर होने जा रही है. टीम इंडिया को ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है.

बता दें कि टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत चार अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी. वहीं, टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला छह अक्तूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा. चलिए भारतीय टीम से जुड़ी सभी अहम जानकारी पर एक नजर डालते हैं.

ग्रुप-ए में मौजूद है टीम इंडिया

टीम इंडिया 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में मुकाबला खेलेगी. इसके बाद 6 अक्टूबर टीम इंडिया को पाकिस्तान और 9 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ अपने मैच खेलेगी. यह दोनों मैच भी दुबई में ही खेले जाने हैं. टीम इंडिया अपने आखिरी ग्रुप मैच में 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से टकराएगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह में खेला जाएगा. टीम इंडिया के यह सभी ग्रुप मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे.

2 ग्रुप में सभी टीमें

इस बार टीमों 5-5 टीमों को ग्रुप-ए और ग्रुप-बी में बांटा गया है. दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में एंट्री कर लेंगी. 17 और 18 अक्टूबर को सेमीफाइनल खेले जाएंगे जबकि 20 अक्टूबर को फाइनल मुकाबला होगा.

पहली ट्रॉफी की तलाश में होगी टीम इंडिया

अब तक आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के कुल 8 सीजन खेले जा चुके हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने सबसे ज्यादा छह (2010, 2012, 2014, 2018, 2020, 2023) बार खिताब पर कब्ज़ा जमा चुकी हैं. ऑस्ट्रेलिया के अलावा इंग्लैंड और वेस्टइंडीज 1-1 बार ट्रॉफी जीत चुकी है. टीम इंडिया ने सबसे अच्छा प्रदर्शन 2020 में किया था. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम रनरउप रही थी. फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को शिकस्त दी थी.

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कुल 36 मैच खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया 20 मुकाबलों में टीम जीती है. जबकि 16 मैचों में टीम को शिकस्त झेली है. टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 55.55 रहा है. इस टूर्नामेंट में भारत से ज्यादा जीतें सिर्फ ऑस्ट्रेलिया (35 जीत), इंग्लैंड (28 जीत) और न्यूजीलैंड (24 जीत) ने हासिल की हैं. भारत के अलावा वेस्टइंडीज ने भी 20 जीत दर्ज की हुई हैं.

टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों ने मचाया कोहराम

बता दें कि आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की पूर्व कप्तान मिताली राज ने 24 मैचों में 40.33 की से 726 रन बनाए हैं. मौजूदा भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौन ने 35 मैचों में 20.57 की औसत और 107.66 की स्ट्राइक रेट से 576 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में पूनम यादव ने 18 मैचों में 13.82 की उम्दा औसत और 5.60 की इकॉनमी रेट से 28 विकेट अपने नाम की हैं. पूनम यादव के अलावा राधा यादव ने 12 मैचों में 16.94 की औसत और 6.40 की इकॉनमी रेट के साथ 17 विकेट चटकाई हैं.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए कुछ ऐसी है टीम इंडिया

टीम इंडिया: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल और संजना सजीवन.

टीम के साथ उमा छेत्री, तनूजा कंवर और साइमा ठाकुर को ट्रेवलिंग रिजर्व के रूप में शामिल किया गया है. यास्तिका और श्रेयंका फिट होने की स्थिति में टीम में रहेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\