ICC Women's T20 World Cup 2020: दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 17 रनों से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश
दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को पाकिस्तान को 17 रनों से हराकर यहां जारी आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. पाकिस्तान के लिए हालांकि आगे का सफर मुश्किल हो गया है.
दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को पाकिस्तान को 17 रनों से हराकर यहां जारी आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. पाकिस्तान के लिए हालांकि आगे का सफर मुश्किल हो गया है. सिडनी शो ग्राउंड स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 136 रन बनाए.
इसमें लाउरा वूल्वार्ड के सर्वाधिक 53 रन शामिल हैं। इसके अलावा मेरीजेन काप ने 31 तथा मिगनॉन प्रीज ने 17 रन जोड़े. लाउरा की नाबाद पारी में 36 गेंदों पर आठ चौके शामिल हैं. पाकिस्तान की ओर से डियाना बेग ने दो विकेट लिए जबकि अनाम अमीन, अइमान अनवीर, सैयदा शाह और निदा डार ने एक-एक सफलता हासिल की.
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश महिला क्रिकेट की अंतरिम कोच अंजू जैन ने टीम के साथ पाकिस्तान दौरे पर जाने से किया मना
जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तानी टीम 20 ओवरों में पांच विकेट पर 119 रन ही बना सकी. उसकी ओर से कप्तान जावेरिया खान ने 31 और आलिया रियाज ने नाबाद 39 रन बनाए. खान की 34 गेंदों की पारी में चार चौके शामिल हैं जबकि रियाज ने 32 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया. इराम जावेद 17 रनों पर नाबाद रहीं.
दक्षिण अफ्रीका की ओर से नोनकुलुलेको मियाबा, शैबनीम इस्माइल और कप्तान डेन निकेर्क ने एक-एक सफलता हासिल की. पाकिस्तान की दो बल्लेबाज रन आउट हुईं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2020 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

