ICC Women's T20 World Cup 2020: श्रीलंका ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला

श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने शनिवार को यहां जंक्शन ओवल मैदान पर खेले जा रहे आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है.

चमारी अट्टापट्टू (Photo Credits: Getty Images)

ICC Women's T20 World Cup 2020 IND(W) vs SL (W): श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने शनिवार को यहां जंक्शन ओवल मैदान पर खेले जा रहे आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है, लेकिन वह अपने विजयी क्रम को जारी रखना चाहेगी.

भारत ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, हम उसी टीम के साथ उतर रहे हैं जिस टीम के साथ पिछले मैच में उतरे थे. हम कुछ अलग नहीं करना चाहते.

टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: हमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), जेम्मिाह रोड्रिगेज, दीप्ती शर्मा, वेदा कृष्णामूर्ति, शिखा पांडे, राधा यादव, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़.

श्रीलंका: चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), उमेश थिमाशिनी, हसिनी परेरा, हनसिमा करुणारत्ने, शशिकला सिरिवर्दने, हर्षिता मादावी, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), निलक्षी डी सिल्वा, काविशा दिलहारी, सात्या संदीपनी, उदेशिका प्रावोधनी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट