ICC Women's T20 World Cup 2020: महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, पर्थ में बांग्लादेश को 18 रन से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश को 18 रनों से परास्त कर दिया. पर्थ में इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में लगातार अपना दूसरा मैच जीता है.

महिला टी-20 विश्व कप में भारत ने बांग्लादेश को हराया (Photo Credits: IANS)

ICC Women's T20 World Cup 2020: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश (Bangladesh) को 18 रनों से परास्त कर दिया. पर्थ में इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में लगातार अपना दूसरा मैच जीता है.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पर्थ के वाका मैदान पर खेले गए मैच में बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 143 रनों का लक्ष्य रखा था. जिसका पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट गंवा कर 124 रन ही बना सकी. यशस्वी जायसवाल ने कहा- अंडर-19 वर्ल्ड कप का सफर शानदार रहा

बांग्लादेश की टीम के लिए निगार सुल्ताना ने 26 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 35, मुर्शीदा खातून ने 26 गेंदों पर चार चौके के सहारे 30, फाहिमा खातून ने 17, जहांआरा आलम ने 10 और रूमान अहमद ने 13 रन बनाए.

भारतीय टीम की ओर से शेफाली वर्मा ने 17 गेंदों पर दो चौके और चार छक्कों की मदद से 39, जेम्मिाह रोड्रिगेज ने 37 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के के सहारे 34 रनों की पारी खेली. उनके अलावा वेदा कृष्णामूर्ति ने 11 गेंदों पर चार चौकों की मदद से नाबाद 20, दीप्ति शर्मा ने 11, रिचा घोष ने 14, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आठ और शिखा पांडे ने नाबाद सात रन बनाए. शेफाली को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला.

वहीं, भारत की ओर से पूनम यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर तीन विकेट झटके. उनके अलावा अरुं धति रेड्डी और शिखा पांडे ने भी दो-दो तथा राजेश्वरी गायकवाड ने एक सफलता हासिल कर बांग्लादेश को हार की तरफ धकेला. जबकि बांग्लादेशी कप्तान सलमा खातून और पन्ना घोष दो-दो विकेट लेने में सफल हुई. (एजेंसी इनपुट के साथ)

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\