ICC Women's T20 World Cup 2020: महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, पर्थ में बांग्लादेश को 18 रन से हराया
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश को 18 रनों से परास्त कर दिया. पर्थ में इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में लगातार अपना दूसरा मैच जीता है.
ICC Women's T20 World Cup 2020: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश (Bangladesh) को 18 रनों से परास्त कर दिया. पर्थ में इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में लगातार अपना दूसरा मैच जीता है.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पर्थ के वाका मैदान पर खेले गए मैच में बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 143 रनों का लक्ष्य रखा था. जिसका पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट गंवा कर 124 रन ही बना सकी. यशस्वी जायसवाल ने कहा- अंडर-19 वर्ल्ड कप का सफर शानदार रहा
बांग्लादेश की टीम के लिए निगार सुल्ताना ने 26 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 35, मुर्शीदा खातून ने 26 गेंदों पर चार चौके के सहारे 30, फाहिमा खातून ने 17, जहांआरा आलम ने 10 और रूमान अहमद ने 13 रन बनाए.
2️⃣ matches
2️⃣ wins
India are on a roll this #T20WorldCup 💪 #INDvBAN SCORECARD 📝 https://t.co/iDG7m7cX0M pic.twitter.com/wMS2K1Aspp
— ICC (@ICC) February 24, 2020
भारतीय टीम की ओर से शेफाली वर्मा ने 17 गेंदों पर दो चौके और चार छक्कों की मदद से 39, जेम्मिाह रोड्रिगेज ने 37 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के के सहारे 34 रनों की पारी खेली. उनके अलावा वेदा कृष्णामूर्ति ने 11 गेंदों पर चार चौकों की मदद से नाबाद 20, दीप्ति शर्मा ने 11, रिचा घोष ने 14, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आठ और शिखा पांडे ने नाबाद सात रन बनाए. शेफाली को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला.
वहीं, भारत की ओर से पूनम यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर तीन विकेट झटके. उनके अलावा अरुं धति रेड्डी और शिखा पांडे ने भी दो-दो तथा राजेश्वरी गायकवाड ने एक सफलता हासिल कर बांग्लादेश को हार की तरफ धकेला. जबकि बांग्लादेशी कप्तान सलमा खातून और पन्ना घोष दो-दो विकेट लेने में सफल हुई. (एजेंसी इनपुट के साथ)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2020 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

