ICC Women’s T20 World Cup 2020: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 5 रनों से दी शिकस्त, फाइनल में 8 मार्च को भारत से होगा मुकाबला

मौजूदा चैंपियन आस्ट्रेलिया ने गुरुवार को यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए वर्षा बाधित दूसरे सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ लुइस नियम के तहत पांच रन से हराकर आईसीसी महिला टी-20 विश्व के फाइनल में जगह बना ली है.

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

ICC Women’s T20 World Cup: मौजूदा चैंपियन आस्ट्रेलिया ने गुरुवार को यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए वर्षा बाधित दूसरे सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ लुइस नियम के तहत पांच रन से हराकर आईसीसी महिला टी-20 विश्व के फाइनल में जगह बना ली है. फाइनल में आस्ट्रेलिया का सामना अब भारत से होगा. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया को निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 134 रन के स्कोर पर रोक दिया. इसके बाद मैच में बारिश आ गई और फिर मैच को 13 ओवरों का कर दिया गया.

दक्षिण अफ्रीका को मैच जीतने के लिए 13 ओवर में 98 रन का संशोधित लक्ष्य दिया गया. लेकिन टीम 13 ओवर में पांच विकेट पर 92 रन ही बना सकी और उसे पांच रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा. दक्षिण अफ्रीका की ओर से लॉरा वोल्र्वाडट ने 27 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 41 रनों की पारी खेली. उनके अलावा कप्तान डेन वान निकर्क ने 12 और लिजेले ली ने 10 रन बनाए. आस्ट्रेलिया के लिए मेशन शट ने दो और जेस जोनासन, सोफी मोलीन्यूक्स तथा डेलिसा किमेंसे ने एक-एक विकेट झटके.

यह भी पढ़ें- ICC Women’s T20 World Cup: भारतीय महिला टीम ने फाइनल में बनाई जगह, विराट कोहली का ट्वीट सभी क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लेगा

इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 134 रन का स्कोर बनाया. मेजबान टीम के लिए कप्तान मेग लेनिंग ने 49 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक नाबाद 49 रनों की पारी खेली. उनके अलावा बेथ मूनी ने 24 गेंदों पर चार चौकों के सहारे 28, एलिसा हैली ने 18, राइकल हैन्स ने 17 और निकोला कैरी ने नाबाद 17 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की ओर से नेडिने डी क्लर्क ने तीन और अयोबोंगा खाका तथा नोंनकुलुको मलाबा ने एक-एक विकेट लिए.

फाइनल में आस्ट्रेलिया का सामना भारत से होगा. भारत ने पहली बार विश्व कप के फाइनल में कदम रखा है. भारत और इंग्लैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया और इसी कारण भारत ने पहली बार विश्व कप के फाइनल में कदम रख लिया. भारत ने ग्रुप-ए का अंत पहले स्थान के साथ किया था और इसी कारण वह फाइनल में जाने की हकदार थी. इस विश्व कप में सेमीफाइनल रद्द होने के बाद रिजर्व डे का प्रावधान नहीं है, इसलिए ग्रुप स्तर के परिणामों के ध्यान में रखते हुए फाइनल में जाने वाली टीम का ऐलान किया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Prediction: अहम मुकाबले में जिम्बाब्वे को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगा भारत, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Weather Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\