ICC Women's Player of the Month: शैफाली वर्मा और स्नेह राणा को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए किया गया नामित

भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी शैफाली वर्मा और स्नेह राणा को बुधवार को जून महीना के लिए आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामित किया गया. शैफाली और स्नेह के अलावा इंग्लैंड की लेफ्ट ऑर्म स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन को भी इस अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है.

शेफाली वर्मा (Photo Credits: Wikimedia Commons)

दुबई, 7 जुलाई: भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी शैफाली वर्मा और स्नेह राणा को बुधवार को जून महीना के लिए आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामित किया गया. शैफाली और स्नेह के अलावा इंग्लैंड की लेफ्ट ऑर्म स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन को भी इस अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है.

न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे और काइल जैमिसन जो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज और भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शामिल थे, उन्हें पुरुष वर्ग में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के साथ प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामित किया गया है.

यह भी पढ़ें- जल्द ही संन्यास की घोषणा कर सकता है यह दिग्गज श्रीलंकाई ऑलराउंडर, बोर्ड से चल रही है तकरार

शैफाली ने इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से डेब्यू किया था. वह भारत की पहली और दुनिया की चौथी महिला खिलाड़ी बनीं थी जिन्होंने डेब्यू मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ा है.

ऑलराउंडर स्नेह ने भी इसी मैच से टेस्ट में डेब्यू किया था और उनके नाबाद 80 रनों की मदद से भारत यह मैच ड्रॉ कराने में सफल रहा था.

Share Now

\