ICC U19 World Cup: अंडर-19 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट ट्रॉफी जीतने की रेस में ये भारतीय धुरंधर शामिल, शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों के नाम का हुआ ऐलान

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला गया. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 244 रन बनाए. इसके जवाब में टीम इंडिया की शुरूआत अच्छी नहीं रही और एक समय महज 32 रनों पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 (ICC Under 19 World Cup 2024) का फाइनल मुकाबला रविवार यानी 11 फरवरी को टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मुकाबले में भारतीय समयानुसार दोहपर 1:30 बजे से बेनोनी (Benoni) के विलोमूर पार्क (Willowmoore Park) में खेलने उतरेंगी. टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका (South Africa) को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, टूर्नामेंट का दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान (Pakistan) को 1 विकेट से हरा दिया. अब फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना टीम इंडिया से होगा.

बता दें कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमें अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं हारा है और फाइनल तक का सफर तय कर लिया हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच फाइनल में रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है. टीम इंडिया की कमान उदय सहारन के हाथों में है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान ह्यू वेइबगेन हैं. IND vs AUS, ICC U19 World Cup 2024 Final: आईसीसी अडर19 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होने वाले मुकाबले फैंस से किया रियेक्ट, टीम इंडिया के फैंस से शेयर किया मजेदार मीम्स

वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले आईसीसी ने इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन करने खिलाड़ियों को लेकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट हुए खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया है. इस लिस्ट में टीम इंडिया से जहां 3 खिलाड़ियों को जगह मिली है तो वहीं साउथ अफ्रीका से दो जबकि ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज टीम से 1-1 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट हुआ है.

इस वर्ल्ड कप में भारतीय अंडर 19 टीम का अब तक फाइनल तक के सफर में अजेय प्रदर्शन देखने को मिला है. आईसीसी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इस टूर्नामेंट में भारतीय अंडर 19 टीम के कप्तान उदय सहारन के अलावा मुशीर खान और सौम्य पांडे को शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों में शामिल किया गया है. उदय ने जहां अब तक इस टूर्नामेंट में 6 मैचों में 64.83 के औसत से 389 रन बनाए हैं, तो वहीं मुशीर खान के बल्ले से भी 6 मैचों में 67.60 के औसत से 338 रन देखने को मिले हैं. इसके अलावा सौम्य पांडे ने 6 मैचों में 8.47 के औसत के साथ 17 विकेट हासिल किए हैं.

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से इन खिलाड़ियों को मिली जगह

टीम इंडिया के अलावा साउथ अफ्रीका से क्वेन मफाका और स्टीव स्टोल्क को इस लिस्ट में शामिल किया गया है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम की कप्तानी करने वाले ह्यूज वेईबगन भी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह मिली हैं. वहीं पाकिस्तान से उबैद शाह जबकि वेस्टइंडीज से ज्वेल एंड्रयू इस रेस में शामिल है.

9वीं बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला गया. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 244 रन बनाए. इसके जवाब में टीम इंडिया की शुरूआत अच्छी नहीं रही और एक समय महज 32 रनों पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे. हालांकि, इसके बाद कप्तान उदय सहारण (81 रन) और सचिन दास (96 रन) ने पांचवें विकेट के लिए 171 रनों की अहम साझेदारी की और मुकाबले का पासा पलट दिया. टीम इंडिया ने 2 विकेट से सेमीफाइनल मुकाबला जीता और 9वीं बार फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England U19 vs India U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Final Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा खिताबी मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

England U19 vs India U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Final Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच फाइनल मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Tilak Varma Gets Angry At Arshdeep Singh: आखिर अर्शदीप सिंह पर क्यों भड़क गए तिलक वर्मा? ड्रेसिंग रूम से जुड़ा हैं मामला; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

IND vs PAK Match, ICC T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार पर फिर जताई अडिगता, पीएम शहबाज़ शरीफ का बड़ा बयान (Watch Video)

\