ICC U19 World Cup 2024: 9वीं बार अंडर19 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलने उतरेगा भारत, इस टूर्नामेंट में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया का सफर

बता दें कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर19 क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाएगा. दोनों टीमें 11 फरवरी को आमने-सामने होगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेनोनी के विलियमोर पार्क में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा.

टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 (ICC Under 19 World Cup 2024) अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है. रविवार को इस टूर्नामेंट का विजेता मिल जाएगा. टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) ने साउथ अफ्रीका (South Africa) को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 8 फरवरी को पाकिस्तान (Pakistan) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच खेला गया. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हरा दिया. अब फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना टीम इंडिया से होगा.

बता दें कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर19 क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाएगा. दोनों टीमें 11 फरवरी को आमने-सामने होगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेनोनी के विलियमोर पार्क में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. IND vs AUS, ICC U19 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया से बदला लेने का टीम इंडिया के पास सुनहरा मौका, यहां जानें वेन्यू, समय और पूरी जानकारी

दोनों टीम ने अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं हारा है और फाइनल तक का सफर तय कर लिया हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच फाइनल में रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है. टीम इंडिया की कमान उदय सहारन के हाथों में है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान ह्यू वेइबगेन हैं.

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया का सफर

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया ग्रुप-1 में थी. टीम इंडिया ने ग्रुप-स्टेज में तीन मैच खेले थे और तीनों में ही जीत दर्ज की. पहले मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 84 रन से, दूसरे मैच में आयरलैंड को 201 रन से, तीसरे मैच में यूनाइटेड स्टेट को 201 से हराया था. इसके बाद सुपर सिक्स के लिए टीम इंडिया ने क्वालीफाई कर लिया. सुपर-6 में टीम इंडिया ने दो मैच खेले और दोनों में ही जीत शानदार दर्ज की. टीम इंडिया ने सुपर-6 में न्यूजीलैंड और नेपाल को हराया था.

9वीं बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

बता दें कि आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला गया. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 244 रन बनाए. इसके जवाब में टीम इंडिया की शुरूआत अच्छी नहीं रही और एक समय महज 32 रनों पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे. हालांकि, इसके बाद कप्तान उदय सहारण (81 रन) और सचिन दास (96 रन) ने पांचवें विकेट के लिए 171 रनों की अहम साझेदारी की और मुकाबले का पासा पलट दिया. टीम इंडिया ने 2 विकेट से सेमीफाइनल मुकाबला जीता और 9वीं बार फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं.

फाइनल में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अबतक 5 बार ट्रॉफी पर कब्जा जमा चुकी है. ये 6वां अवसर है, जब टीम इंडिया खिताबी जीत के लिए मैदान पर उतरने वाली है. साल 2000 में भारतीय अंडर-19 टीम पहली बार मेगा-टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी. उस समय मोहम्मद कैफ की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया था. इसके बाद साल 2008 में विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया विजेता बनी तो 2012 में उन्मुक्त चंद की कप्तानी में टीम ने ट्रॉफी जीती. इसके बाद साल 2016 से टीम इंडिया लगातार फाइनल में पहुंच रही है. अभी तक टीम 5 बार फाइनल जीती है जबकि 3 बार टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

ICC Team Rankings 2026: इस वक्त टीम इंडिया वनडे, टी20 और टेस्ट में किस पायदान पर, जानिए टॉप-5 टीमों की पूरी लिस्ट

ICC T20 World Cup 2028 Qualification Scenario: आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए 12 टीमों ने बनाई जगह, बाकी 8 के लिए शुरू होगी कड़ी जंग, जानिए पूरा क्वालीफिकेशन प्रोसेस

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\