ICC Test Championship: टीम इंडिया के लिए इन बल्लेबाजों ने डब्लूटीसी में जड़ें हैं सबसे ज्यादा शतक, देखें टॉप 5 खिलाड़ियों की लिस्ट
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज रिषभ पंत भी इस लिस्ट में शामिल हैं. ऋषभ पंत लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं. फिर भी रिषभ पंत इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. रिषभ पंत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक कुल 3 शतक लगाए हैं.
मुंबई: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 (ICC Test Championship) का आगाज हो गया है. यह टूर्नामेंट का तीसरा सीजन है. पहले सीजन में न्यूजीलैंड (New Zealand) और दूसरे सीजन में ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने शानदार जीत दर्ज की थीं. अंत में टॉप-2 पर रहने वाले टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाता है. दोनों सीजन में टीम इंडिया (Team India) रनरउप थीं.
तीसरे सीजन के लिए टीम इंडिया ने भी अपनी शुरूआत कर दी हैं. वहीं, डब्लूटीसी 2023-25 पॉइंट्स टेबल में बांग्लादेश का खाता भी खुल गया है. लेकिन बांग्लादेश की इस जीत से टीम इंडिया को बड़ा नुकसान हुआ है. Year Ender 2023: साल 2023 में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इन बल्लेबाजों ने बरपाया कहर, बनाए सबसे ज्यादा ODI रन; यहां देखें पूरी लिस्ट
इन बल्लेबाजों ने जड़ें हैं सबसे ज्यादा शतक
रोहित शर्मा: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पहले पायदान पर हैं. रोहित शर्मा डब्लूटीसी में अब तक कुल 7 शतकीय पारियां खेली हैं.
विराट कोहली: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक कुल 4 शतक जड़ चुके हैं. 'रन मशीन' कोहली इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं.
मयंक अग्रवाल: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर मौजूद हैं. मयंक अग्रवाल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 4 शतकीय पारियां खेली हैं.
रिषभ पंत: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज रिषभ पंत भी इस लिस्ट में शामिल हैं. ऋषभ पंत लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं. फिर भी रिषभ पंत इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. रिषभ पंत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक कुल 3 शतक लगाए हैं.
अजिंक्य रहाणे: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अजिंक्य रहाणे ने अब तक कुल तीन शतकीय पारियां खेली हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2023 01:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

