ICC T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में इन भारतीय धुरंधरों ने मचाया है कोहराम, बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

भारत टी20 विश्‍व कप का पहला खिताब जीतने वाला देश है. कोहली के नेतृत्‍व में टीम इंडिया के पास पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का मौका भी होगा. टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बल्‍लेबाजों का बोलबाला देखने को मिलता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही होगा. टीम इंडिया में कई ऐसे दिग्गज है जो अपने दम पर मैच का रूख पलट सकते हैं.

विराट कोहली और रोहित शर्मा (Photo Credits: ICC/File Photo)

मुंबई: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का महासंग्राम आज से शुरू हो गया हैं. ये मुकाबला आज से 14 नवंबर तक ओमान (Oman) और यूएई (UAE) में खेला जाएगा. भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) की टीम एक ही ग्रुप में हैं. यूएई में टी20 वर्ल्ड कप के मैच ओमान, अबुधाबी (Abu Dhabi), दुबई (Dubai) और शारजाह (Sharjah) में होंगे. टीम इंडिया को इस साल टी20 विश्‍व कप खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) की टीम एक ही ग्रुप में हैं. 24 अक्टूबर को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा.  ICC T20 World Cup 2021: पूर्व कप्तान Daren Sammy ने कहा- वेस्टइंडीज चैंपियन बनेगी, मेरे लिए इसमें दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है

भारत टी20 विश्‍व कप का पहला खिताब जीतने वाला देश है. कोहली के नेतृत्‍व में टीम इंडिया के पास पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का मौका भी होगा. टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बल्‍लेबाजों का बोलबाला देखने को मिलता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही होगा. टीम इंडिया में कई ऐसे दिग्गज है जो अपने दम पर मैच का रूख पलट सकते हैं.

टी20 वर्ल्ड कप में बल्लेबाज ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन-

युवराज सिंह

इस लिस्ट में युवराज सिंह भी शामिल हैं. युवराज ने 2007 वर्ल्‍ड टी20 में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. युवी ने 2007 से 2016 के बीच 31 मैच खेले, जिसमें 4 अर्धशतकों की मदद से 593 रन बनाए हैं. साल 2019 में युवराज सिंह ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.

विराट कोहली

रन मशीन कहे जाने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस लिस्ट में सबसे आगे हैं. कोहली ने 2012 से 2016 के बीच 16 मैचों में 9 अर्धशतकों की मदद से 777 रन बनाए हैं. उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 89* रन है. इस टी20 वर्ल्ड कप में सबकी निगाहें विराट कोहली पर टिकी होगी.

रोहित शर्मा

टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्‍लेबाज हैं. रोहित ने 2007 से 2016 के बीच 28 मैच खेले और 6 अर्धशतकों की मदद से 673 रन बनाए. रोहित शर्मा से टीम को काफी उम्मीदें हैं. बता दें कि रोहित शर्मा टी20 के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 58 रनों से रौंदा, खिलान पटेल और आयुष म्हात्रे ने चटकाए 3-3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से दी करारी शिकस्त, 3-0 से किया सीरीज में क्लीन स्वीप; यहां देखें PAK बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य, सईम अयूब और बाबर आजम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के सामने रखा 253 रनों का टारगेट, वेदांत त्रिवेदी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\