ICC T20 World Cup 2026 Super 8 Schedule: सुपर 8 स्टेज में इन टीमों से भिड़ेगी टीम इंडिया? जानें कब और कहां होंगे बाकी मुकाबले

अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला बुधवार यानी 18 फरवरी को नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलना हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. इस बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल सामने आ गया है.

भारत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

ICC T20 World Cup 2026 Super 8 Schedule Of India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला 15 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एक बार फिर धूल चटाई हैं. टीम इंडिया ने यह मुकाबला 61 रनों से जीतकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, पाकिस्तान की टीम को इस टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ा हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. यह भी पढ़ें: Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात को 5 विकेट से रौंदा, इब्राहिम जादरान ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें AFG बनाम UAE मैच का स्कोरकार्ड

अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला बुधवार यानी 18 फरवरी को नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलना हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. इस बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल सामने आ गया है. भारतीय टीम अपने सुपर 8 अभियान की शुरुआत 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ करेगी. इसके बाद 26 फरवरी को भारत का सामना जिम्बाब्वे या ऑस्ट्रेलिया से होगा, जबकि 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबला खेला जाएगा. सुपर 8 में पहुंचने के बाद अब हर मुकाबला टीम इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है. सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को लगातार जीत दर्ज करनी होगी.

22 फरवरी: टीम इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद

सुपर 8 का पहला मुकाबला 22 फरवरी को टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी में खेला जाएगा. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बड़ा इम्तिहान होगा, क्योंकि साउथ अफ्रीका भी इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में नजर आ रही है.

26 फरवरी:टीम इंडिया बनाम जिम्बाब्वे/ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई

टीम इंडिया अपना दूसरा मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेलेगी. इस मैच में टीम इंडिया का सामना जिम्बाब्वे या ऑस्ट्रेलिया से हो सकता है. अगर ऑस्ट्रेलिया क्वालीफाई करती है तो यह मुकाबला हाई-वोल्टेज बन सकता है.

1 मार्च: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज, कोलकाता

सुपर 8 का तीसरा और संभावित रूप से निर्णायक मुकाबला 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा. ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं, ऐसे में फैंस को रोमांचक मैच की उम्मीद रहेगी.

सेमीफाइनल की राह होगी चुनौतीपूर्ण

सुपर 8 में टीम इंडिया को तीन मजबूत टीमों का सामना करना है. अगर टीम इंडिया इन मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करती है तो सेमीफाइनल की राह आसान हो सकती है. क्रिकेट फैंस की नजरें अब इन हाई-वोल्टेज मुकाबलों पर टिकी हुई हैं.

नोट: टीम इंडिया के सभी मुकाबलों का लाइव स्कोरकार्ड और अपडेट्स आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Toss Winner Prediction: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RR vs CSK T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी चेन्नई सुपर किंग्स, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें