ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: वर्ल्ड कप में हुआ बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया हुई बाहर; यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आखिरी लीग मैच 20 फरवरी को खेला जाएगा और 21 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक सुपर-8 के मुकाबले खेले जाएंगे. पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को कोलकाता में होगा. इस सेमीफाइनल में पाकिस्तान पहुंची तो ये मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा. दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई में होगा. फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद/कोलंबो में होगा.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से हो गया हैं. पहले दिन तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए. अभी तक तीन टीमें ऐसी हैं जिन्होंने दो बार इस टूर्नामेंट को जीता है. वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और टीम इंडिया के नाम ही इस लिस्ट में है. साल 2024 के एडिशन की विजेता टीम टीम इंडिया को इस बार भी फेवरिट माना जा रहा है. टीम इंडिया क्या यह कीर्तिमान बना पाएगी यह देखना दिलचस्प होगा. टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की बात करें तो भारतीय टीम सबसे आगे है. भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था. ऐसे में अब टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना टाइटल डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. यह भी पढ़ें: Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: पल्लेकेले में पथुम निसांका ने शतक ठोककर श्रीलंका को दिलाई धमाकेदार जीत, ऑस्ट्रेलिया हुआ टूर्नामेंट से बाहर; यहां देखें AUS बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा. इस बार 2026 टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा ली हैं, जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है. टूर्नामेंट का का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने जा रहा है. इस 'महाकुंभ' में कुल 55 मैच खेले जाएंगे. इटली की टी पहली बार ये टूर्नामेंट खेलेगी. सभी टीमों को 5-5 के ग्रुप (ग्रुप-A, B, C, D) में बांटा गया है. भारत के ग्रुप-A में पाकिस्तान के अलावा नामीबिया, अमेरिका (USA) और नीदरलैंड होंगे.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मुकाबला आज यानी 16 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही श्रीलंका की टीम ने लगभग सुपर में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं.

T20 World Cup 2026: पॉइंट्स टेबल (Updated)

ग्रुप A पॉइंट्स टेबल

रैंक टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट (NRR)
1 भारत (Q) 3 3 0 6 +3.050
2 USA 4 2 2 4 +0.788
3 पाकिस्तान 3 2 1 4 -0.403
4 नीदरलैंड 3 1 2 2 -1.352
5 नामीबिया (E) 3 0 3 0 -2.443
(Q = क्वालिफाइड, E = Eliminated)

ग्रुप B पॉइंट्स टेबल

रैंक टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट (NRR)
1 श्रीलंका (Q) 3 3 0 6 +2.462
2 ज़िम्बाब्वे 2 2 0 4 +1.984
3 ऑस्ट्रेलिया (E) 3 1 2 2 +0.414
4 आयरलैंड (E) 3 1 2 2 +0.150
5 ओमान (E) 3 0 3 0 -4.546

ग्रुप C पॉइंट्स टेबल

रैंक टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट (NRR)
1 वेस्ट इंडीज (Q) 3 3 0 6 +1.820
2 इंग्लैंड (Q) 4 3 1 6 +0.201
3 स्कॉटलैंड (E) 3 1 2 2 +0.359
4 इटली (E) 3 1 2 2 -0.588
5 नेपाल (E) 3 0 3 0 -1.942

ग्रुप D पॉइंट्स टेबल

रैंक टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट (NRR)
1 दक्षिण अफ़्रीका (Q) 3 3 0 6 +1.477
2 न्यूज़ीलैंड 3 2 1 4 +0.701
3 अफ़ग़ानिस्तान 3 1 2 2 -0.215
4 यूएई 3 1 2 2 -0.797
5 कनाडा (E) 2 0 2 0 -1.526

इन टीमों ने किया है क्वालीफाई

संयुक्त अरब अमीरात की टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने वाली आखिरी टीम बनी थी. इस वर्ल्ड कप में मेजबान टीम इंडिया और श्रीलंका के अलावा, पाकिस्तान, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान, नेपाल, ओमान, यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE), इटली, नीदरलैंड, नामीबिया, अमेरिका, कनाडा और आयरलैंड की टीमें हिस्सा लेंगी. कनाडा ने अमेरिकन क्ववालीफायर, इटली और नीदरलैंड ने यूरोप क्वालीफायर के जरिए अपनी जगह पक्की की है. बता दें कि बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया हैं.

ऐसा होगा टूर्नामेंट का फॉरमेट

टूर्नामेंट का फॉरमेट वेस्टइंडीज और अमेरिका में 2024 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप जैसा ही होगा, जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं. 5-5 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है और प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष 2 टीमें सुपर-8 दौर के लिए क्वालीफाई करेंगी. अगले दौर में एक बार फिर 8 टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप में विभाजित किया जाएगा. इसके बाद प्रत्येक सुपर-8 ग्रुप से शीर्ष 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुचेंगी.

इन मैदानों पर खेले जाएंगे मुकाबले

आगामी टी20 वर्ल्ड कप के सभी मैच कुल 8 मैदानों पर खेले जाएंगे. इनमें 5 मैदान भारत के और 3 मैदान श्रीलंका के हैं. भारत के अरुण जेटली स्टेडियम (दिल्ली), ईडन गार्डन्स (कोलकाता), एमए चिदम्बरम स्टेडियम (चेन्नई), नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) और वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) में मैच खेले जाएंगे. श्रीलंका के पालेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (कैंडी), आर प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो) और सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (कोलंबो) में मैच खेले जाएंगे.

कब और कहां खेले जाएंगे फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले?

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आखिरी लीग मैच 20 फरवरी को खेला जाएगा और 21 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक सुपर-8 के मुकाबले खेले जाएंगे. पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को कोलकाता में होगा. इस सेमीफाइनल में पाकिस्तान पहुंची तो ये मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा. दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई में होगा. फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद/कोलंबो में होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Prediction: अहम मुकाबले में नामीबिया को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Preview: आज भारत बनाम नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Pitch Report And Weather Update: पाकिस्तान बनाम नामीबिया के बीच 35वें मुकाबले में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Live Streaming In India: टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\