ICC T20 World Cup 2024: एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाएगी टीम इंडिया! 17 साल बाद बना दोबारा ये संयोग

टीम इंडिया और कनाडा का मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया है. फ्लोरिडा में हो रही लगातार बारिश की वजह से आउटफील्ड खेलने लायक नहीं थी. इस वजह से करीब डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद अंयार्स ने मैच को रद्द करने का फैसला किया. लेकिन इंडियन फैंस के लिए शुभ संकेत है.

भारत (Photo Credit: Twitter)

T20 World Cup 2024: 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप (2024 ICC Men's T20 World Cup) में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Indian National Cricket Team) का चौथा और आखिरी ग्रुप स्टेज मैच कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Canada National Cricket Team) के खिलाफ खेला जाना था. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला फ्लोरिडा (Florida) के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल (Central Broward Regional Park Stadium Turf Ground, Lauderhill) में होना था. लेकिन बारिश की वजह से ये मैच रद्द कर दिया गया. करीब डेढ़ घंटे तक मैच कराने का इंतजार किया गया, लेकिन फिर बिना टॉस के ही मैच रद्द करार दिया गया. दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट्स से संतोष करना पड़ा. Team India Stats In West Indies: वेस्टइंडीज के इन मैदानों पर कुछ ऐसा है टीम इंडिया रिकॉर्ड, सुपर 8 में टीम इंडिया को इन्हीं स्टेडियम में खेलने हैं मुकाबले

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया पहले ही सुपर-8 राउंड में अपनी जगह बना चुकी थी. लीग स्टेज में टीम इंडिया ने 4 मैचों में 7 प्वॉइंट्स हासिल कर ग्रुप-ए में टॉप पर बनी हुई हैं. बहरहाल, टीम इंडिया और कनाडा के बीच मैच रद्द जरूर हो गया, लेकिन इंडियन फैंस के लिए शुभ संकेत हैं. दरअसल, पिछली बार जब साल 2007 में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का कोई मैच बारिश की भेंट चढ़ा था तो टीम इंडिया ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था. लिहाजा, फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया इस संयोग के बाद एक बार फिर टाइटल अपने नाम करें.

एमएस धोनी की टीम के साथ हुआ था संयोग

बता दें कि यह पूरा संयोग टी20 वर्ल्ड कप 2007 का हैं. एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का पहला सीजन खेलने साउथ अफ्रीका पहुंची. टीम इंडिया का पहला मुकाबला स्कॉटलैंड के साथ था, लेकिन यह मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. इसके बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बनी थीं.

सुपर-8 राउंड में टीम इंडिया अपनी जगह पक्की कर चुकी है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने लीग स्टेज में आयरलैंड के अलावा पाकिस्तान और अमेरिका को शिकस्त दी हैं. जबकि टीम इंडिया और कनाडा के बीच मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. अब तक टीम इंडिया के सुपर-8 राउंड के 2 मैच तय हो चुके हैं. सुपर-8 राउंड में टीम इंडिया अपना पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 20 जून को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन में खेला जाएगा. इसके बाद टीम इंडिया आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 जून को सेंट लूसिया के डैरेन सैमी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी.

इस टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 26 जून को त्रिनिदाद में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा सेमीफाइनल मैच 27 जून को गुयाना में खेला जाएगा. वहीं, वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 29 जून को बारबाडोस में आयोजित होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

बेंगलुरु में विराट कोहली का 'one8 Commune' रेस्टोरेंट बंद; बकाया किराये और कोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई

टेनिस प्लेयर Novak Djokovic ने Virat Kohli की तारीफ में कही बड़ी बात, बोले- 'इसी खिलाड़ी की वजह से मैं क्रिकेट फॉलो करता हूं', भारत आने की जताई इच्छा